65 लाख की पानी टंकी में दरार, महोबा में जल जीवन मिशन पर उठे सवाल
Water Tank Crack : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनी 65 लाख रुपये की पानी टंकी में दरार आने का वीडियो वायरल हो गया है। निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Water Tank Crack Viral Video : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में दरार आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टंकी से तेज़ी से पानी बह रहा है।
बताया जा रहा है कि इस टंकी के निर्माण पर करीब 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी वजह से पानी भरते ही टंकी में दरारें पड़ गईं।
जल जीवन मिशन के तहत लगभग 65 लाख रुपए लगाकर पानी की टंकी बनी। 13 फरवरी को टेस्टिंग हुई और इसके अगले ही दिन टंकी लीक हो गई। मामला बुंदेलखंड के महोबा का है। सच तो यह है कि जल जीवन मिशन एक स्कैम है। इसके जरिए ठेकेदार और सरकारी बाबुओं ने मिलकर हमारा-आपका पैसा लूटा बस। pic.twitter.com/pyjHq2MQCo — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) February 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
किडनैपिंग प्रैंक से मचा स्टेशन पर हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की जांच
चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा
निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार
यह मामला चरखारी विधानसभा क्षेत्र के नगाराडांग गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। आरोप है कि बालू में मिट्टी मिलाई गई और कम गुणवत्ता वाला सीमेंट लगाया गया। पानी भरने के एक दिन बाद ही टंकी में कई जगह दरारें आ गईं और पानी रिसने लगा। वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया।
एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम ने खामी स्वीकार करते हुए कहा कि समस्या को जल्द ठीक कराया जाएगा। वहीं निर्माण संस्था एससीएलएसएमसीजेवी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि टंकी फटी नहीं, बल्कि ओवरफ्लो हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें : चलती कार पर अचानक पलटा ट्रक, 4.1 मिलियन व्यू वाला खौफनाक वीडियो वायरल
सरकारी योजनाओं की बदहाली
महोबा जिले में करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन का काम चल रहा है। योजना 2024 तक पूरी होनी थी, लेकिन अब इसकी समय सीमा 2026 तक बढ़ा दी गई है। कई गांवों में पाइपलाइन डाल दी गई है, लेकिन अब तक नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
सड़कों की मरम्मत भी अधूरी पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को सरकारी योजनाओं की बदहाली का उदाहरण बता रहे हैं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
