खाई के ऊपर पाइप पर दौड़ी बोलेरो पिकअप! वायरल वीडियो में दिखा ड्राइवर का जबरदस्त स्किल
Bolero PickUp Mountain Driving Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिंद्रा बोलेरो पिकअप को गहरी खाई के ऊपर रखे लोहे के पाइपों पर चलाते हुए देखा जा सकता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Himachal Viral Driving Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप को गहरी खाई के ऊपर रखे लोहे के पाइपों पर धीरे-धीरे चलते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के किसी ग्रामीण पहाड़ी इलाके का है। वीडियो में दिखता है कि दो पहाड़ों के बीच खाई को पार करने के लिए कुछ मोटे लोहे के पाइप रखे गए हैं और उसी पर यह पिकअप ट्रक संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ता है। इस खतरनाक रास्ते को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
पहाड़ों के बीच खाई पार करने का खतरनाक तरीका
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि ड्राइवर बेहद सावधानी के साथ गाड़ी को पाइपों पर चढ़ाता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ाता है। पाइपों पर मिट्टी भी जमी हुई दिखाई देती है, जिससे रास्ता और फिसलन भरा लग रहा है। आसपास खड़े लोग भी गाड़ी की हर हरकत को ध्यान से देख रहे हैं।
कुछ लोग डरते हुए नजर आते हैं कि कहीं गाड़ी संतुलन न खो दे, लेकिन ड्राइवर अपने अनुभव और नियंत्रण से पिकअप को सुरक्षित तरीके से आगे निकाल लेता है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : स्कूल में हेडमिस्ट्रेस से बच्चों से मसाज करवाने का वीडियो वायरल, यूपी में मचा हंगामा
लोगों ने वीडियो देख जताई चिंता
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ड्राइवर के कौशल की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाना आसान नहीं होता। वहीं कुछ लोग वायरल वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं और इसे बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में ड्राइवरों को अक्सर ऐसे कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता है।
बता दें कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप भारत में काफी लोकप्रिय लाइट कमर्शियल वाहन है, जो अपनी मजबूती और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जाना जाता है। इसी वजह से ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है।
