तरबूज पर उकेरी धोनी की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली: क्रिकेट (Cricket) का नाम लिया तो भला महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कौन कैसे भूल सकता है। धोनी क्रिकेट जगत में एक लोकप्रिय खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनका नाम टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान के तौर पर लिया जाता है। धोनी को क्रिकेट के मैदान पर एक शांत और संयमित कप्तान के रूप में जाना जाता था, इसलिए वे कैप्टन कूल के नाम से भी जाने जाते है।
जैसा की हम सब जानते है धोनी भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं लेकिन उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा धोनी की तस्वीरें, कार और लंबे बालों की चर्चा होती रहती है। इस समय एक फैन द्वारा अपने माही के लिए की गई एक खास आर्ट की खूब चर्चा हो रही है, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है।
इस फैन ने एक तरबूज में महेंद्र सिंह धोनी की अद्भुत तस्वीर उकेरी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स ने भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और उनकी कला की सराहना की। इस शेफ का नाम अंकित बगियाल है। वीडियो में युवक पहले तरबूज को एक स्टैंड पर रखता है और अंतिम टच अप करता हुआ दिखाई देता है। वह तरबूज के कुछ हिस्सों को हटाते हुए उस पर खिलाड़ी का चेहरा उकेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। तरबूज में शेफ ने इस तरह महेंद्र सिंह धोनी की खास तस्वीरबनाई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंकित बगियाल एक ऐसे कलाकार हैं, जो पहले छत्रपति शिवाजी महाराज, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चित्र फलों पर बनाकर अपनी कला प्रस्तुत कर चुके हैं। फिलहाल तरबूज पर उनके द्वारा उकेरी गई कैप्टन कूल की ये तस्वीर नेटिजन्स को काफी पसंद आ रही है। इस वायरल वीडियो पर नेटिजेंस ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी कला की तारीफ की है।