स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के बाद हो गई मौत, छलांग लगाते ही पूल के तल से टकराया सिर; वीडियो वायरल
Swimming Pool Accident : महाराष्ट्र के एक रिजॉर्ट में रील बनाते समय 25 वर्षीय युवक की शैलो स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के बाद मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pool Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को झकझोर रहा है। यह घटना महाराष्ट्र के मालवण तालुका के वायरी गांव स्थित एक रिजॉर्ट की बताई जा रही है, जहां 25 वर्षीय श्रेणिक मिलिंद टकले की स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के बाद मौत हो गई।
वायरल वीडियो में पांच दोस्त स्विमिंग पूल में मस्ती करते और गाने पर रील बनाते नजर आते हैं। तीन दोस्त पूल के अंदर डांस कर रहे हैं, एक किनारे खड़ा है और श्रेणिक पानी में छलांग लगाने की तैयारी करता दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद वह पूल में कूदता है, लेकिन यह छलांग उसकी जिंदगी की आखिरी छलांग साबित होती है।
A tragic de@th occurred of a 25-year-old youth who jumped from a height into the swimming pool at a resort in Vayri (Tal. Malvan). The video of this accident is going viral on social media. pic.twitter.com/7uPHFx1nlq — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कार पर मिला ‘Sorry’ नोट, फिर सामने आई ऐसी ईमानदारी कि भारतीय महिला का इंसानियत पर लौट आया भरोसा
सिर पर चुन्नी, सलवार-कमीज और लग्जरी स्पोर्ट्स कार… देसी अंदाज में महिला ने जीता लोगों का दिल
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
चलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के बाद हो गई मौत
बताया जा रहा है कि श्रेणिक जिस हिस्से में कूदा, वह बच्चों के लिए बना शैलो पूल था, जिसकी गहराई करीब चार फीट थी। छलांग लगाते ही उसका सिर पूल के तल से टकरा गया और उसे गंभीर चोट आई। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि शुरुआती कुछ सेकंड तक उसके दोस्तों को हादसे का अंदाजा नहीं होता और वे मस्ती में लगे रहते हैं।
बाद में जब उन्हें कुछ गड़बड़ी महसूस होती है तो वे तुरंत उसके पास पहुंचते हैं और अस्पताल ले जाते हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : कार पर मिला ‘Sorry’ नोट, फिर सामने आई ऐसी ईमानदारी कि भारतीय महिला का इंसानियत पर लौट आया भरोसा
छलांग लगाते ही सिर पूल के तल से टकरा गया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि पूल में छलांग लगाने से पहले उसकी गहराई की जानकारी होना बेहद जरूरी है। वहीं कुछ लोगों ने रील बनाने के दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज करने पर चिंता जताई।
कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि हादसे के बाद दोस्तों को स्थिति समझने में इतना समय क्यों लगा। हालांकि, वायरल वीडियो से यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि यदि तुरंत मदद मिलती तो परिणाम अलग होता। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मनोरंजन और सोशल मीडिया कंटेंट बनाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी कभी नहीं करनी चाहिए।
