5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज
Petrol Diesel Limit : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस वाहन लाउडस्पीकर से घोषणा करता सुनाई दे रहा है कि 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। लोगों के बीच वीडियो बना चर्चा का विषय।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
UP Police Announcement : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक पुलिस वाहन सड़क पर घूमता दिखाई देता है और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को पेट्रोल और डीजल खरीदने को लेकर निर्देश देता सुनाई देता है।
वीडियो में घोषणा की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। साथ ही ईंधन खरीदते समय पहचान पत्र दिखाने की बात भी कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसकी वजह और प्रशासन के इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
UP बीजेपी अध्यक्ष जी के क्षेत्र का मामला सामने आया है
किसी को भी 5 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जाएगा। डीजल देते समय आधार कार्ड देखा जाएगा
यह वीडियो महराजगंज का बताया जा रहा है, जहां पेट्रोल पंपों पर पुलिस द्वारा यह अनाउंसमेंट किया जा रहा है। मामला गंभीर है…!#Mamlagambhirhai pic.twitter.com/nSefDApbge — मामला गंभीर है…! (@Mamlagambhirhai) May 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा
वीडियो में पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करने की अपील करती नजर आती है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी। कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा जरूरत से अधिक पेट्रोल और डीजल खरीदकर स्टॉक करने की शिकायतें भी सामने आई थीं।
प्रशासन को आशंका थी कि ऐसी स्थिति से कृत्रिम कमी और अव्यवस्था पैदा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने ईंधन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और सभी उपभोक्ताओं तक पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल पहुंचाने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए।
ये खबर भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड ने दुकान में प्रेमिका की लात-घूंसों से कर दी पिटाई, फिर पैर पकड़कर मांगने लगा माफी, देखें VIDEO
वायरल वीडियो बना लोगों के बीच चर्चा का विषय
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “अगर प्रशासन को ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो मामला गंभीर जरूर होगा।” दूसरे ने कहा, “अफवाहों की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा तेल जमा कर रहे हैं।”
वहीं कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अब बाइक में पेट्रोल भरवाने से पहले आधार कार्ड भी साथ रखना पड़ेगा। कुछ यूजर्स ने प्रशासन के फैसले को व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बताया, जबकि कुछ ने कहा कि इससे आम लोगों को असुविधा हो सकती है। फिलहाल सोशल मीडिय पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
