Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं

Scooty Dog Walk Video : लखनऊ से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद स्कूटी पर बैठकर कुत्ते को टहलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग इसे नवाबों वाला अंदाज बता रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 16, 2026 | 12:06 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dog Walking Video : मॉर्निंग वॉक के दौरान अक्सर लोग फिटनेस और सेहत के लिए पैदल चलते नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है।

यह वीडियो नवाबों के शहर लखनऊ का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स अपने कुत्ते को घुमाने के लिए ऐसा तरीका अपनाता दिखा जिसे देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में शख्स खुद स्कूटी पर आराम से बैठा है, जबकि कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए टहल रहा है।

स्कूटी से कुत्ता टहलाने निकले अंकल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @adhyayan_pandey_jii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शख्स स्कूटी चला रहा है और कुत्ते की रस्सी उसके हाथ में है। कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए आगे बढ़ रहा है, जबकि मालिक आराम से स्कूटी पर बैठा रहता है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी इस नजारे पर मजेदार टिप्पणी करता सुनाई देता है। वह कहता है, “देखो अंकल स्कूटी से कुत्ता टहला रहे हैं। खुद नहीं टहल रहे, लेकिन कुत्ते को जरूर टहला रहे हैं।” वीडियो पर लिखा गया टेक्स्ट “Amazing View in Lucknow” भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है कुत्ता स्कूटी को टहला रहा है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिना बताए कैसे पता चले कि आप लखनऊ से हैं।” कई लोगों ने इस अंदाज को “असली नवाबी स्टाइल” बताया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

Lucknow man walks dog while riding scooty funny viral video social media reactions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 12:06 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.