लखनऊ सड़क पर छेड़छाड़ कर रहे शख्स को लड़की ने डंडे से पीटा, मनचले को सिखाया सबक; वीडियो वायरल
Girl Self Defense : लखनऊ की सड़क पर छेड़छाड़ का विरोध करती एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग साहस और आत्मरक्षा की मिसाल बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Women Safety : सोशल मीडिया पर आए दिन लड़ाई-झगड़े और चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की को परेशान कर रहा था और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहा था। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में पीड़ित डर जाती है या चुप रह जाती है, लेकिन इस मामले में लड़की ने बिल्कुल अलग उदाहरण पेश किया। उसने डरने के बजाय साहस दिखाया और तुरंत खुद का बचाव करने का फैसला लिया।
लखनऊ में मनचले को मिला तुरंत जवाब 🚨 एक लड़का लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था..
लड़की ने डरने की बजाय… खुद का बचाव करते हुए विरोध किया..
यह हिंसा नहीं,आत्मरक्षा और हिम्मत की मिसाल है 👉 सवाल यही है…
क्या अब भी चुप रहना ही सही माना जाएगा.. pic.twitter.com/tNVS4uTUV7 — KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) January 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
लड़की ने सरेआम डंडे से मनचले को पीटा
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़की ने मौके पर ही हिम्मत जुटाई और मनचले का विरोध किया। उसने पास में मौजूद डंडे से युवक की पिटाई कर दी। युवक खुद को बचाने और वहां से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन लड़की बार-बार उसे पकड़कर सबक सिखाती रही। यह पूरी घटना सड़क पर मौजूद लोगों के सामने हुई।
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “अब सवाल यही है… क्या अब भी चुप रहना ही सही माना जाएगा?” इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे हिंसा नहीं बल्कि आत्मरक्षा का जरूरी कदम बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब महिलाएं खुलकर विरोध करेंगी, तभी ऐसे अपराधियों के हौसले टूटेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : ‘किस्मत का बुलावा आए तो जाना पड़ता है’, 4 दिन पहले कही थी अजित पवार ने ये बात, लोगों को रुला गया वायरल VIDEO
ऐसे दरिंदों को सबक सिखाने का सही तरीका
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, “जब हर लड़की अपनी आत्मरक्षा करना सीख लेगी, तो छेड़छाड़ की घटनाएं अपने आप कम हो जाएंगी।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “हिम्मत और आत्मरक्षा ही ऐसे दरिंदों को सबक सिखाने का सही तरीका है।”
कुछ लोगों ने युवती की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बिल्कुल सही किया और बाकी लड़कियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के महत्व को एक बार फिर सामने लाती है और समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना कितना जरूरी है।
