भैंस के बच्चे को ब्रश कराता दिखा नन्हा बच्चा, मासूमियत से भरा वीडियो वायरल
Little kid Brush Calf Teeth : एक छोटे बच्चे का भैंस के बच्चे को ब्रश करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मासूम पल ने लोगों का दिल जीत लिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Buffalo Calf Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत रहा है।
वीडियो भले ही छोटा है, लेकिन इसमें दिखाया गया दृश्य बेहद खास है। इसमें एक भैंस का बच्चा जमीन पर आराम से बैठा हुआ है और उसके पास बैठा एक नन्हा बच्चा उसे बड़े प्यार से ब्रश करता नजर आ रहा है।
What a cute video!🥰
Must watch once ❣️ pic.twitter.com/wSdukvTpAG — 𝑹𝒂𝒌𝒉𝒊❣️ (@BaisaRakhi) March 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
भैंस के बच्चे को ब्रश करवाता छोटा बच्चा
वीडियो में बच्चे का अंदाज देखने लायक है। वह पूरे ध्यान और स्नेह के साथ भैंस के बच्चे को साफ कर रहा होता है, जैसे कोई अपने पालतू जानवर की देखभाल करता है। यह दृश्य इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि आमतौर पर ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं।
बच्चे और जानवर के बीच का यह प्यारा रिश्ता लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : ड्यूटी पर सिक्योरिटी गार्ड ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, लोग बोले- ‘छुपा हुआ टैलेंट’
लोगों ने बच्चे की मासूमियत की तारीफ की
इस वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @BaisaRakhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “कितना प्यारा वीडियो है।” इसे देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार और दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “आपकी भैंस के साथ अन्याय हो रहा है,” जबकि दूसरे ने बच्चे की मासूमियत की तारीफ की।
कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। कुल मिलाकर, यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि बच्चों की मासूमियत और जानवरों के साथ उनका प्यार हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
