नदी किनारे शेर और मगरमच्छ की खतरनाक भिड़ंत, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Lion vs Crocodile Viral Video : नदी किनारे शेर और मगरमच्छ की खतरनाक भिड़ंत का वीडियो वायरल हो गया। कुछ यूजर्स इसे AI जनरेटेड बता रहे हैं, जब्कि कई लोगों ने इसे असली बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
Crocodile Attack on Lion : जंगल की दुनिया में कब कौन किस पर भारी पड़ जाए, यह कहना आसान नहीं होता। जमीन पर शेक को जंगल का राजा कहा जाता है, तो पानी में मगरमच्छ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। नदी किनारे का यह दृश्य रोंगटे खड़े कर देता है, जहां अचानक पानी से मगरमच्छ हमला कर देता है।
शेर पर मगरमच्छ का हमला
वीडियो में दिखता है कि शेर जैसे ही पानी के पास पहुंचता है, मगरमच्छ झपट्टा मारकर उसके मुंह को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लेता है। शेर खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाता है और पीछे हटने की कोशिश करता है।
आसपास पानी उछलता दिखाई देता है और कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि जंगल का राजा मुश्किल में फंस गया है। मगरमच्छ के जबड़े बेहद ताकतवर होते हैं और एक बार पकड़ लेने के बाद शिकार के लिए बच निकलना आसान नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
ये खबर भी पढ़ें : शादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
वीडियो बना चर्चा का विष्य
वन्यजीव विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे टकराव असामान्य नहीं हैं, खासकर जब शेर पानी पीने नदी किनारे आता है और मगरमच्छ घात लगाए बैठा होता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ी हुई है।
कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया हो सकता है, जबकि अन्य इसे असली मान रहे हैं। वीडियो को Mukesh Nokhwal नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। फिलहाल यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।
