लखीमपुर में तेंदुआ और मजदूर की भिंड़त, सामने आया मल्ल युद्ध का LIVE वीडियो
मंगलवार दोपहर धौरहरा वन रेंज में एक ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच एक मजदूर राख निकालने के लिए भट्ठे पर पहुंचा। वह राख निकाल ही रहा रहा था कि तभी अचानक एक तेंदुआ आया और उस पर झपट पड़ा।
- Written By: अभिषेक सिंह
मजदूर और तेंदुए की भिड़ंत (सोर्स- वीडियो)
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक भट्ठे से राख निकाल रहे मजदूर पर तेंदुआ ने झपट्टा मार दिया। तेंदुए को देखकर वह डरा नहीं, बल्कि हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गया। युवक और तेंदुए के बीच भिड़ंत देख भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। तेंदुए से भिड़ंत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार दोपहर धौरहरा वन रेंज में एक ईंट भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच एक मजदूर राख निकालने के लिए भट्ठे पर पहुंचा। वह राख निकाल ही रहा रहा था कि तभी अचानक एक तेंदुआ आया और उस पर झपट पड़ा। तेंदुए के हमले से मजदूर घायल जरूर हुआ, लेकिन वह डरा नहीं।
युवक और तेंदुए की बीच मल्ल युद्ध
मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ लिया। उसके तेंदुए के बीच काफी देर मल्ल युद्ध चलता रहा। न तो तेंदुआ हार मानने को तैयार था और न ही मजदूर उस पर अपनी पकड़ ढीली कर रहा था। उसने काफी देर तक उसे पकड़े रखा। घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
लखीमपुर के बबुरी गाँव में एक तेंदुए ने भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर पर हमला कर दिया, मजदूर तेंदुए के साथ लड़ता रहा और आख़िर में अपनी जान बचा ली। pic.twitter.com/W9W4s7XwNl — Ashutosh Tripathi (@tripsashu) June 24, 2025
आखिरकार तेंदुए ने मानी हार!
जब अन्य मजदूरों को तेंदुए की मौजूदगी का पता चला तो उन्होंने भट्ठे के ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया, लेकिन भागते समय उसने चार लोगों को घायल कर दिया। भट्ठे पर तेंदुआ होने की जानकारी जब वन विभाग को हुई तो वह भी हरकत में आया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है।
झरना बनी ‘वंदेभारत’ ट्रेन की छत! VIDEO ने मचाया तहलका, रेलमंत्री की हुई फजीहत
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर वन रेंज के जटपुरवा गांव को जाने वाली सड़क पर एक तेंदुआ देखा गया। इसे देखकर लोग दंग रह गए। ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रहे तेंदुए का वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
