पाकिस्तान में भी धूम मचा रहा ‘धुरंधर’! ‘F9LA’ गाने पर वाइब करती दिखीं लाहौर पुलिस अफसर, वीडियो वायरल
Pakistani Police Viral Video : धुरंधर फिल्म का गाना ‘F9LA’ पाकिस्तान में भी वायरल हो रहा है। लाहौर की एक महिला पुलिस अधिकारी का इस गाने पर वाइब करता वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
F9LA Song Viral Video : फिल्म धुरंधर ने भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। खासतौर पर फिल्म का गाना ‘F9LA’ सोशल मीडिया पर लोगों की पसंद बनता जा रहा है।
इसी बीच पाकिस्तान के लाहौर से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी इस गाने पर पूरे टशन में वाइब करती नजर आ रही हैं। काली शॉल को हीरो वाले अंदाज में कंधे पर डालकर अधिकारी का स्वैग लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Lahore Police vibing on Dhurandar’s music. pic.twitter.com/qQbxsR6IZM — THE UNKNOWN MAN (@Theunk13) December 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
पाकिस्तानी की महिला पुलिस अधिकारी ‘F9LA’ गाने पर बनाया वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अधिकारी फिल्म धुरंधर के गाने ‘F9LA’ पर एक्सप्रेशंस देती हुई नजर आती हैं। यही नहीं, उन्होंने अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार से प्रेरित स्टाइल भी अपनाया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसे तीन वीडियो अपलोड किए हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग और कॉन्फिडेंस साफ दिखाई देता है। इन वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने लगे और देखते ही देखते क्लिप वायरल हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : क्रिसमस की सुबह ATM चोरी की कोशीश, सुपरमार्केट में मची तबाही; CCTV में कैद पूरी वारदात
महिला की खूबसूरती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला वाकई लाहौर पुलिस की अधिकारी हैं या नहीं। कुछ यूजर्स का दावा है कि उन्हें पिछले साल पुलिस विभाग से निकाल दिया गया था, जबकि कई लोग इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला की खूबसूरती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि गाने पर उनका अंदाज किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। कुल मिलाकर, ‘F9LA’ गाने ने सरहद पार भी सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है।
