कुशीनगर एक्सप्रेस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, TTE ने दिखाई इंसानियत, ट्रेन में सुरक्षित हुई डिलीवरी
Train Delivery Case : कुशीनगर एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद TTE और रेलवे स्टाफ की मदद से ट्रेन में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल फोटो। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pregnant Woman in Train : भारतीय रेलवे से जुड़े कई वीडियो और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस बार जो कहानी सामने आई है उसने लोगों का दिल जीत लिया। कुशीनगर एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
स्थिति गंभीर थी, लेकिन ट्रेन में मौजूद चीफ टिकट इंस्पेक्टर यानी TTE ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करवाई। अब यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग रेलवे कर्मचारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मुख्य टिकट निरीक्षक की तत्परता से ट्रेन में सुरक्षित प्रसव ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान मध्य रेलवे भुसावल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री आर. एस. तेली ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला यात्री की समय पर सहायता कर… pic.twitter.com/bM6l95VqKa — DRM Bhusaval (@BhusavalDivn) May 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
RRB Group D Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड, रेलवे ने जारी की PET के लिए शॉर्टलिस्ट
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
TTE और रेलवे स्टाफ ने महिला की ट्रेन में कराई डिलीवरी
मामला गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। भुसावल मंडल के DRM ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि सेंट्रल रेलवे भुसावल डिवीजन में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक आर. एस. तेली ट्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कसारा-इगतपुरी सेक्शन से गुजरते समय उन्हें एक महिला यात्री की प्रसव पीड़ा के बारे में जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद नर्स और डॉक्टर पूजा खरगे की मदद से ट्रेन में ही सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में पानी का छोटा लीकेज ठीक कराने में लगे 21 हजार रुपये, भारतीय महिला का वीडियो वायरल
TTE की इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग TTE की इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय रेलवे सिर्फ सफर नहीं बल्कि मुश्किल समय में सहारा भी देती है। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बच्ची का रेलवे टिकट हमेशा के लिए माफ कर देना चाहिए।
वहीं दूसरे लोगों ने इसे मानवता का बेहतरीन उदाहरण बताया। रेलवे अधिकारियों ने भी आर. एस. तेली की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह काम “यात्री सेवा और सुरक्षा” के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
