सिलेंडर आया तो घर में मचा जश्न, बच्चों की खुशी देख भावुक हुए लोग; वीडियो वायरल
Gas Cylinder Viral Video : सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर को लेकर एक वीडियो वायरल है, जिसमें देखा गया कि गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचे दादा जी का बच्चों ने जिस नाचकर स्वागत किया, इसने लोगों को भावुक कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
LPG Shortage Family Video : महंगाई और रोजमर्रा की चुनौतियों के बीच आज के समय में छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशियों की वजह बन जाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सच्चाई को बेहद खूबसूरती से दिखाता है।
इस वीडियो में एक साधारण-सा पल उस समय खास बन जाता है, जब दादा जी गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचते हैं और बच्चे खुशी से झूम उठते हैं। किसी के हाथ में फूल हैं तो कोई खुशी में डांस करने लगता है। यह नजारा ऐसा लगता है जैसे घर में कोई त्योहार मनाया जा रहा हो।
घर में आया गैस सिलेंडर, तो झूम उठे बच्चे
वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक भी हो रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की चीजों की अहमियत भूल जाते हैं, जबकि किसी के लिए वही चीज राहत और सुकून का कारण बन जाती है।
बच्चों का यह मासूम अंदाज साफ दिखाता है कि असली खुशी बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और लोगों के दिल को छू रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : मलबे के बीच गूंजा सेलो… जंग से तबाह शहर में संगीत बना उम्मीद की आवाज
देश के कई हिस्सों से गैस सिलेंडर की कमी की खबरें
हालांकि वायरल वीडियो की लोकेशन को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे पंजाब का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं देश के कई हिस्सों से गैस सिलेंडर की कमी की खबरें भी सामने आई हैं, जहां लोग एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
सरकार की ओर से स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है और अवैध स्टॉकिंग पर सख्ती बढ़ाई गई है। यह वीडियो भले ही एक छोटे पल को दिखाता हो, लेकिन इसका संदेश बड़ा है- खुशियां महंगी चीजों में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए सच्चे और सरल पलों में ही मिलती हैं।
