Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किडनैपिंग प्रैंक से मचा स्टेशन पर हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की जांच

Kidnapping Prank Video : बिहार के रेलवे स्टेशन पर एक युवक का कथित किडनैपिंग प्रैंक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रैंक के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 22, 2026 | 02:20 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RPF Investigation Prank Video : बिहार के भागलपुर जिले के अम्मापली हॉल्ट स्टेशन से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रैंक वीडियो बनाते हैं, लेकिन कई बार यह मजाक दूसरों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक युवक कथित तौर पर ‘किडनैपिंग प्रैंक’ करता नजर आया। इस हरकत के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

🎥यह वीडियो भागलपुर जिले के AMMAPALI HALT (AMPL) रेलवे स्टेशन का है।
👉🏻वीडियो में दिख रहे युवक के द्वारा यात्रियों के साथ जिस प्रकार का मजाक किया गया ,वह बेहद ही खतरनाक है। किसी भी वक्त यात्रियों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।@drmmalda @EasternRailway @RailwaySeva आपसे अनुरोध… pic.twitter.com/80GUjkewNx
— Bihar Rail Users (@BiharRailUsers) May 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा

एक यात्री को लेकर भिड़ गए दो रिक्शा चालक, सड़क पर शुरू हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा… ALP भर्ती में बढ़ी सीटें, जानें पूरी डिटेल

कॉकरोच की ड्रेस पहन यमुना साफ करने उतरे CJP कार्यकर्ता, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

रेलवे स्टेशन पर ‘किडनैपिंग प्रैंक’ करना पड़ा भारी

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में रूमाल लेकर कुछ महिलाओं की तरफ दौड़ता है। इसी दौरान वीडियो में आवाज सुनाई देती है कि “स्प्रे निकाल जल्दी।” इस तरह की आवाज और हरकतों से ऐसा माहौल बनता है जैसे किसी को जबरन पकड़ने या अगवा करने की कोशिश की जा रही हो।

प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई लोग घबराकर वहां से हटते और भागते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के आगे युवक यात्रियों से बंगाल जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछता हुआ भी दिखाई देता है, लेकिन तब तक लोगों के बीच डर का माहौल बन चुका होता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तरह के प्रैंक को बेहद गैरजिम्मेदार बताया है।

ये खबर भी पढ़ें : चलती मालगाड़ी के नीचे से निकलीं लड़कियां, कुछ सेकंड की जल्दबाजी से टल गया बड़ा हादसा

वीडियो देख RPF ने मामले की जांच शुरू की

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद मामले ने तेजी पकड़ ली। शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया है और संबंधित लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के प्रैंक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Kidnapping prank at bhagalpur railway station viral video rpf investigation started

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 02:20 PM

Topics:  

  • India Railway
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • RPF
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.