Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर कमाई का दावा, वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा

Khatu Shyam Viral Video : खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगकर कुछ ही घंटों में 4500 रुपये कमाने का दावा करने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jan 30, 2026 | 05:25 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Social Media Experiment : आजकल सोशल मीडिया पर लोग हर तरह के एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। कोई सड़क किनारे वडा-पाव या गोलगप्पे का ठेला लगाकर अपनी कमाई दिखाता है, तो कोई चाय की टपरी खोलकर दिनभर की इनकम बताता है। कई लोग नए-नए बिजनेस आइडियाज के वीडियो बनाकर वायरल हो जाते हैं।

इसी बीच हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। यह वीडियो राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर से जुड़ा है, जहां एक शख्स ने भीख मांगकर कमाई करने का प्रयोग किया। दावा किया जा रहा है कि उसने सिर्फ कुछ ही घंटों में हजारों रुपये कमा लिए, जिससे लोग हैरान रह गए।

इनफ्लुएंसर: आज मैं देखूंगा खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांग कर कितने रुपए मिल सकते हैं फिर कुछ ही घंटे में उसने 4500 हजार रुपए इकट्ठा कर लिए pic.twitter.com/AZwtrnoICB — Kikki Singh (@singh_kikki) January 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

NH-68 पर पलटा इथेनॉल भरा टैंकर…हाईवे पर 200 मीटर दूर तक फैली आग, सामने आया ‘मौत’ का खौफनाक VIDEO

बीच सड़क पर बाघ को रोका, फिर मोबाइल निकालकर बनाने लगे वीडियो; ताडोबा प्रशासन ने दर्ज किया केस

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO

मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस

खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीखारी बनकर कमाए 4500

यह वीडियो करीब 45 सेकंड का है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @singh_kikki नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में शख्स खाटू श्याम मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ा दिखाई देता है। वह कहता है कि आज वह यह देखने आया है कि मंदिर के बाहर भीख मांगकर कितने रुपये मिल सकते हैं।

वीडियो में वह यह भी बताता है कि उसके दोस्तों ने उसके कपड़े फाड़ दिए ताकि वह गरीब दिखाई दे। इसके बाद वह कभी लोगों के पास जाकर तो कभी एक जगह बैठकर भीख मांगता नजर आता है। कोई उसे 10 रुपये देता है, तो कोई 500 रुपये का नोट भी थमा देता है। शख्स खुद भी इस पर हैरानी जताता है और बार-बार कहता है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इतनी आसानी से पैसे दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : लखनऊ सड़क पर छेड़छाड़ कर रहे शख्स को लड़की ने डंडे से पीटा, मनचले को सिखाया सबक; वीडियो वायरल

वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो के आखिर में वह अपनी कमाई गिनता है और बताता है कि उसने कुछ ही घंटों में 4500 रुपये इकट्ठा कर लिए हैं। यह सुनकर वह खुद भी चौंक जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने गणित लगाते हुए कहा कि अगर कोई रोज 4500 रुपये कमा ले, तो महीने में 1,35,000 और साल में करीब 16 लाख रुपये हो सकते हैं।

वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ का कहना है कि वीडियो स्क्रिप्टेड या फर्जी हो सकता है, तो कुछ ने मंदिर परिसर में दिख रहे बोर्ड को लेकर संदेह जताया है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर लगता है कि देश में भीख मांगने पर बैन लग जाना चाहिए।

Khatu shyam temple begging viral video earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 05:25 PM

Topics:  

  • Social Media
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.