Budget 2026 पर मिडिल क्लास का सवाल, जवाब में वित्त मंत्री ने कहा- Aaawww... रिएक्शन हुआ वायरल

Nirmala Sitharaman Reaction : Budget के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिल क्लास को लेकर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिएक्शन वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Nirmala Sitharaman’s reaction to a middle-class question during the Budget 2026 press conference has gone viral on social media.
मंत्री निर्मला सीतारमण के रिएक्शन के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Budget Press Conference : 1 फरवरी को संसद में बजट 2026 पेश होने के बाद सरकार जहां इसे विकास और उपलब्धियों का बजट बता रही है, वहीं मिडिल क्लास एक बार फिर खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहा है।

इसी बीच बजट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जब सीधे तौर पर पूछा गया कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है, तो उन्होंने कहा- Aaaawwwww.... उनका यह रिएक्शन अब चर्चा में आ गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

निर्मला सीतारमण का रिएक्शन हुआ वायरल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने मिडिल क्लास को लेकर सवाल किया, तो वित्त मंत्री का जवाब उस सवाल से मेल खाता हुआ नहीं दिखा। सवाल मिडिल क्लास के फायदे को लेकर था, लेकिन जवाब में वह एजुकेशन सेक्टर और उससे जुड़े पहलुओं की बात करने लगीं।

इसी दौरान उनका एक्सप्रेशन भी कैमरे में कैद हो गया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत नोटिस कर लिया। यही वजह रही कि कुछ ही समय में यह क्लिप वायरल हो गई। लोग कह रहे हैं कि सवाल कुछ और था, लेकिन जवाब बिल्कुल दूसरी दिशा में चला गया, जिससे मिडिल क्लास की चिंता और बढ़ गई है।

मिडिल क्लास की नाराजगी और निराशा झलकी

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “क्या पूछा जा रहा है और क्या जवाब दिया जा रहा है।” दूसरे ने कहा, “मिडिल क्लास से अब सिर्फ एडजस्ट करने की उम्मीद की जा रही है।” वहीं कुछ यूजर्स ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए लिखा कि बजट में मिडिल क्लास के लिए कुछ ठोस नजर नहीं आता।

कई लोगों ने इस रिएक्शन की तुलना दूसरे देशों के बजट और वहां के जवाबदेही सिस्टम से भी की। कुल मिलाकर, बजट 2026 के बाद यह वायरल वीडियो मिडिल क्लास की नाराजगी और निराशा की एक झलक बनकर सामने आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com