इफ्तार से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, वीडियो ने दिया भाईचारे का खास संदेश
Kerala Boy Ganesh Stuti Iftar : केरल के एक बच्चे का इफ्तार से पहले गणेश स्तुति गाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग भाईचारे और एकता का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ganesh Stuti Before Iftar Viral Video : देशभर में ईद का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पूरे महीने रोजा रखने के बाद जब चांद दिखाई देता है, तो शव्वाल की शुरुआत होती है और ईद मनाई जाती है।
इस दिन लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और त्योहार के असली मायने भी समझाए हैं।
रोजा खोलने से पहले बच्चे ने की गणेश स्तुति
यह वीडियो केरल के 13 साल के बच्चे Robin Zain का बताया जा रहा है। वीडियो में वह इफ्तार से पहले खाने की टेबल पर बैठा नजर आता है, जहां सामने कई तरह के पकवान रखे हैं। लेकिन इफ्तार शुरू करने से पहले वह भगवान गणेश की स्तुति गणनायकाय गाने लगता है।
यह दृश्य लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी। एक मुस्लिम परिवार के माहौल में गणेश स्तुति गाना, लोगों को आपसी सम्मान और भाईचारे का मजबूत संदेश देता नजर आ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : डीजे और डांस के साथ निकली शव यात्रा, वीडियो देख लोग बोले- ‘विदाई या जश्न?’
भारत की ‘एकता में विविधता’ दिखाने वाला वीडियो
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे “सच्चा सेक्युलरिज्म” और “रियल केरल स्टोरी” बताया। कुछ लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में ही बच्चे ने बड़ी बात समझ ली है कि सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है।
इस वीडियो पर मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी और बच्चे की तारीफ की। कुल मिलाकर, यह वीडियो सिर्फ एक बच्चे का गाना नहीं, बल्कि भारत की ‘एकता में विविधता’ की भावना को दिखाने वाला एक खूबसूरत उदाहरण बन गया है, जो बताता है कि प्यार और सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है।
