कजाकिस्तान एयरपोर्ट पर गंदगी का वीडियो वायरल, भारतीय यात्री की टिप्पणी से छिड़ी बहस
Indian Traveller Civic Sense Debate : कजाकिस्तान के एक एयरपोर्ट पर फैली गंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indians Abroad Behaviour Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विदेशों में भारतीयों के व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो कजाकिस्तान के एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां वेटिंग एरिया में चारों ओर कूड़ा-करकट फैला नजर आता है। वीडियो को Sumit Lakhera नाम के एक भारतीय यात्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते दिखते हैं।
कजाकिस्तान एयरपोर्ट पर फैली गंदकी, भारतियों पर लगे आरोप
वीडियो में सीटों के आसपास इस्तेमाल किए गए कप, रैपर और अन्य कचरा बिखरा हुआ दिखाई देता है। क्लिप में ओवरले टेक्स्ट भी जोड़ा गया है, जिसमें लिखा है कि “विदेशों में भारतीयों को सम्मान क्यों नहीं मिलता, यह उसका कारण है।”
इस बयान के साथ वीडियो ने और ज्यादा ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कई लोगों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई का ध्यान रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, खासकर जब वह विदेश में हो।
ये खबर भी पढ़ें : हिमाचल में बस ड्राइवर ने रास्ते में रोकी गाड़ी, भूखे पिल्लों को खिलाया खाना; वीडियो वायरल
लोगों ने कहा- बिना पुख्ता सबूत के जिम्मेदार ठहराना गलत
हालांकि, इस मुद्दे पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। जहां कुछ यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताते हुए नागरिक जिम्मेदारी सुधारने की जरूरत पर जोर दिया, वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बिना पुख्ता सबूत के किसी एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराना गलत है।
उनका कहना है कि गंदगी फैलाना किसी एक देश या समुदाय तक सीमित नहीं है। कुल मिलाकर, इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि विदेशों में रहते या यात्रा करते समय हमारी छोटी-छोटी आदतें भी देश की छवि को प्रभावित कर सकती हैं।
