Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक के छोटे बच्चे की इंग्लिश क्रिकेट कमेंट्री हुई वायरल, प्रोफेशनल्स को दे रहा टक्कर

English Commentary Child : कर्नाटक से सामने आए एक वायरल वीडियो में छोटा बच्चा इंग्लिश में क्रिकेट कमेंट्री करता नजर आ रहा है। उसकी आवाज, एक्साइटमेंट देखकर लोग बड़े कमेंट्रेटर्स से तुलना कर रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jan 29, 2026 | 06:50 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karnataka Viral Video : इंटरनेट पर इन दिनों कर्नाटक से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा क्रिकेट मैच की इंग्लिश में कमेंट्री करता दिखाई दे रहा है। देखने में यह वीडियो बेहद साधारण है, लेकिन जैसे ही बच्चे की आवाज सुनाई देती है, लोग चौंक जाते हैं।

बच्चे का नाम जसवित कन्नड़क बताया जा रहा है। उसकी कमेंट्री सुनकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह अभी बच्चा है, क्योंकि उसके शब्द, आत्मविश्वास और बोलने का अंदाज पूरी तरह प्रोफेशनल लगता है।

छोटे बच्चे की इंग्लिश कमेंट्री सुन लोग हुए हैरान

जसवित की कमेंट्री की सबसे खास बात उसका फ्लो और टाइमिंग है। वह मैच के हर पल को ध्यान से देखता है और उसी हिसाब से अपनी आवाज में बदलाव करता है।

जब कोई शानदार शॉट लगता है तो उसकी आवाज में जोश साफ महसूस होता है, वहीं जब खेल थोड़ा शांत होता है तो वह उसी तरह सधी हुई भाषा में बात करता है। वह सही जगह पर रुकता है, शॉट्स का सही डिस्क्रिप्शन देता है और फील्डिंग से लेकर रन लेने तक की हर छोटी-बड़ी बात को बड़े ही आसान शब्दों में समझाता है।

ये खबर भी पढ़ें : राजस्थानी डांस के दौरान महिला को एक शख्स ने पीछे से मारी लात, वायरल वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता

वीडियो में देखा जा सकता है कि जसवित ग्राउंड के किनारे बैठकर मैच की कमेंट्री कर रहा है और आसपास मौजूद लोग भी उसकी तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उसकी तुलना रवि शास्त्री, हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गज कमेंट्रेटर्स से कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने तो मजाक में यह भी लिखा कि “स्टार स्पोर्ट्स वालों ने अब तक इसे कॉल कर लिया होगा।” कुल मिलाकर, यह वीडियो साबित करता है कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता और भारत में क्रिकेट का जुनून बच्चों में भी कितनी गहराई से बसा हुआ है।

Karnataka small boy english cricket commentary jasvit viral social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.