VIP एंट्री पर बवाल! मंदिर में भक्त की पुजारियों ने की जमकर पिटाई, Video Viral होने पर उठ रहे सवाल

Kanpur Temple Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के परमट मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में पुजारियों द्वारा भक्त को जमीन पर गिराकर पीटने की घटना सामने आई है।
Kanpur Viral Video
कानपुर परमट मंदिर में भक्त से मारपीटसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Paramat Temple Viral Video: मंदिरों में पुजारियों के मनमानी का वीडियो सामने आता रहता है। कभी भक्तों से बत्तमीजी का तो कभी उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रसिद् परमट के आनंदेश्वर महादेव से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद मंदिर के पुजारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वायरल आनंदेश्वर मंदिर के वीडियो में VIP एंट्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि VIP दर्शन को लेकर एक श्रद्धालु और मंदिर के पुजारियों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट तक पहुंच गया।

जमीन पर गिराकर बरसाए लात घूसे

आरोप लगा है कि कहासुनी के बाद कई पुजारियों ने श्रद्धालु को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उसकी जमकर लातघुसे बरसाने लगे।

घटना के दरमियान मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Kanpur Viral Video
Viral: सड़क पर खूब चले लात घुसे! पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस मूक दर्शक बन देखती रही नजारा

VIP दर्शन पर उठ रहा सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है और विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की पूरी तस्वीर पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Kanpur Viral Video
शराब की दुकान में पहुंची बंदरिया, खुद खोली बोतल और शराब पीकर वहीं सो गई; रांची का VIDEO हो रहा वायरल

भक्तों से क्यों होती बदसलूकी?

मंदिरों में भक्तों के साथ मारपीट की घटना आए दिन सामने आती रहती है। जितना बड़ा मंदिर उतना ही ज्यादा प्रोटोकाल। वीआईपी दर्शन के कल्चर के कारण भक्तों के साथ बदसलूकी होने से मंदिर प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आता है। बदसलूकी के कई कारण होते है। भीड़ प्रबंधन की कमी, स्टॉफ की कमी और भक्तों से दर्शन के बदले धन कमाने की चाहत प्रमुख कारण हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com