Viral: सड़क पर खूब चले लात घुसे! पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस मूक दर्शक बन देखती रही नजारा

Road Fight Video Viral: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक वीडियो वारयल हुआ है, जिसमें दो पक्ष सड़क पर ही एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे है। इस पूरी घटना की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
Road fight viral video
अमरोहा में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीटसोर्स (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amroha Street Brawl Video Goes Viral: घर के अंदर हैं या बाहर, कब मोबाइल ऑन हो जाए और आपकी करतूत कैमरे में कैद हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। आपकी वीडियो कौन बना रहा है और सोशल मीडिया पर वह वीडियो कब वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक वायरल वीडियो चर्चा में है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। भीड़ इकट्ठा होे गई और किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में बीच सड़क पर दो लोग एक-दूसरे से भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक कार के शीशे तोड़े जाने की भी बात सामने आई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैसे के लेन-देन से जुड़ा है मामला

सड़क पर मौजूद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई और कुछ ही देर में लोग एक-दूसरे पर हाथ छोड़ने लगे।

वायरल वीडियो में सड़क पर कई लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कोई एक-दूसरे को धक्का देता नजर आ रहा है तो कोई लात-घूंसे बरसा रहा है। इसी दौरान मौके पर खड़ी एक कार के शीशे भी टूटे हुए दिखाई देते हैं।

Road fight viral video
ताजमहल के बाहर विदेशी पर्यटकों से ठगी; जल्दी एंट्री के नाम पर मांगे पैसे, एक आरोपी गिरफ्तार! देखें वीडियो

ट्रैफिक पुलिस के सामने होती रही मारपीट

घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि जिस सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर अचानक हुए इस हंगामे के चलते आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले विवाद से यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क पर हुई इस तरह की मारपीट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से किसी भी तरह के कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com