360/360 लाने वाले टॉपर ने बदली राह: IIT के बाद कॉर्पोरेट छोड़ म्यूजिक और बिज़नेस चुना
JEE 360 Marks Topper Quit Job for Singing : JEE Main में 360/360 लाने वाले कल्पित वीरवाल ने IIT के बाद अलग करियर चुनकर नई मिसाल पेश की। कॉर्पोरेट जॉब को छोड़ म्यूजिक और बिजनेस चुना।
- Written By: हितेश तिवारी
JEE Main में 360/360 लाने वाले कल्पित वीरवाल की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
JEE Topper Success Story : हर साल टॉपर्स सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक याद रह जाती हैं। कल्पीत वीरवाल उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने JEE Main 2017 में इतिहास रचते हुए 360 में से 360 अंक हासिल किए थे।
Udaipur के रहने वाले कल्पित रातोंरात देशभर में चर्चा का विषय बन गए। उस समय हर किसी को लग रहा था कि उनका भविष्य तय है- IIT, शानदार प्लेसमेंट और हाई-पेइंग कॉर्पोरेट करियर।
JEE में 360 में से 360 अंक व्यक्ति जॉब छोड़कर सिंगर बने
लेकिन कल्पित ने इस तयशुदा रास्ते को नहीं चुना। IIT में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने महसूस किया कि पारंपरिक कॉर्पोरेट लाइफ उन्हें आकर्षित नहीं करती। उन्होंने अपने टॉपर होने से मिली पहचान और अवसरों का इस्तेमाल अलग-अलग क्षेत्रों को एक्सप्लोर करने में किया।
सम्बंधित ख़बरें
पढ़ाई के बाद उन्होंने खुद को सिर्फ एक करियर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एजुकेटर, एंटरप्रेन्योर, पब्लिक स्पीकर, इन्वेस्टर और ट्रैवलर के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका मानना है कि जिंदगी में सीखने और नए अनुभव लेने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : BCom डिग्री पर उठे सवाल: 55% ही एम्प्लॉयबल, स्किल गैप बना सबसे बड़ी चुनौती
लोग उन्हें पारंपरिक सोच को तोड़ने की सराहना कर रहे हैं
हाल ही में उन्होंने एक और अलग कदम उठाते हुए म्यूजिक की दुनिया में एंट्री की है और सिंगर-सॉन्गराइटर के रूप में अपने गाने रिलीज करना शुरू किया है। यह बदलाव भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन उनके एक्सप्लोरेशन वाले नजरिए के बिल्कुल अनुरूप है। सोशल मीडिया पर उनकी इस यात्रा को लेकर मिली-जुली लेकिन ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।
कई लोग उन्हें पारंपरिक सोच को तोड़ने के लिए सराह रहे हैं, तो कुछ इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक मान रहे हैं। कल्पित की कहानी यह दिखाती है कि सफलता सिर्फ एक तय रास्ते पर चलने में नहीं, बल्कि अपने जुनून और पसंद के अनुसार रास्ता बनाने में भी होती है।
