JEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
JEE Main 2026 Result: NTA ने JEE Main 2026 का रिजल्ट जारी किया। 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए। जानें टॉपर्स राज्यों की लिस्ट, JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया और एडवांस का पूरा शेड्यूल।
- Written By: प्रिया जैस
जेईई-मेन का रिजल्ट (फाइल फोटो)
JEE Main NTA Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए परिक्षार्थियों को अपने एडमिट नंबर की जरूरत होगी। इस बार 26 परिक्षार्थियों ने टॉप किया है। इसमें देश के 11 राज्यों के परिक्षार्थी शामिल है।
26 उम्मीदवारों को 100 परसेंटाइल
इस साल कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। इनमें 12 छात्र सेशन 1 और 14 छात्र सेशन 2 से हैं। कैटेगरी के हिसाब से 24 छात्र जनरल, 1 EWS और 1 OBC-NCL वर्ग से हैं।
जो उम्मीदवार दोनों सेशन में शामिल हुए हैं, उनकी फाइनल मेरिट के लिए दोनों में से बेहतर (हायर) पर्सेंटाइल को माना जाएगा। इससे पहले NTA ने फाइनल आंसर-की जारी करते हुए दो प्रश्नों को हटाया था।
सम्बंधित ख़बरें
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
राज्यवार 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्र
| क्रमांक | राज्य | छात्रों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | 5 |
| 2 | तेलंगाना | 5 |
| 3 | राजस्थान | 3 |
| 4 | दिल्ली | 2 |
| 5 | महाराष्ट्र | 2 |
| 6 | हरियाणा | 1 |
| 7 | तमिलनाडु | 1 |
| 8 | बिहार | 1 |
| 9 | गुजरात | 1 |
| 10 | चंडीगढ़ | 1 |
| 11 | ओडिशा | 1 |
अब JoSAA काउंसलिंग की बारी
जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह कुल 6 चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए NIT, IIIT, IIEST, GFTI जैसे संस्थानों में दाखिला मिलेगा। अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) अतिरिक्त राउंड आयोजित करेगा।
JEE Advanced का शेड्यूल
JEE Main पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा, जबकि परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें – CRPF में 9,195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया समझें
- चॉइस फिलिंग: पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन
- मॉक सीट आवंटन: संभावित सीट का अंदाजा
- सीट अलॉटमेंट: रैंक और प्रेफरेंस के आधार पर सीट आवंटन
- सीट स्वीकृति: फीस जमा कर सीट कन्फर्म करना
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जरूरी दस्तावेजों की जांच
- रिपोर्टिंग: अंतिम रूप से संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना
सीट स्वीकृति शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹30,000 और SC/ST/PwD वर्ग के लिए ₹15,000 तय किया गया है। फिलहाल, रिजल्ट के बाद छात्रों की नजरें अब काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पर टिकी हैं।
