जुगाड़ बाबू भईया..रस्सी से बांध कर चल रही देश की सबसे फास्ट ट्रेन वंदे भारत
इंडियन रेलवे के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वंदे भारत भारत के सबसे फास्ट ट्रेनों में जाना जाता है। उसके इस हाल को देख कर भारतीय रेलवे के हाल को समझा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग तेजी से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
- Written By: शानू शर्मा
वंदे भारत ट्रेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय रेलव का हाल बेहाल है। साल की पहली छमाही में लगभग 10 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें डिब्बों का पटरी से उतरना और बोगियों का पलटना भी शामिल है। इसके अलावा रेलवे के खाना में कॉकरोच और कीडे़ मिलना मानों मंदिर में प्रसाद मिलने जैसी बात है। जैसे मंदिर में बिना प्रसाद पूजा पूरी नहीं होती वैसे ही रेलवे का खाना इनके बिना पूरा नहीं हो सकता है।
टॉयलेट और कोच की सफाई पर बात करना पूराने जख्मों को कुरेदने जैसा है। जिसने जनरल और स्लिपर डिब्बों में कभी सफर किया हो वो इस बात को और भी बेहतर तरीके से महसूस कर सकते हैं। अब तो भारतीय रेलवे जुगाड़ पर चल रहा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर की जा रही है।
भारतीय रेलवे का जुगाड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर वंदे भारत की है। जो की भारत की सबसे स्पीड ट्रेनों में से एक है। वंदे भारत को हाईटेक ट्रेन बताया जाता है। कहा जाता है इन ट्रेनों ने रेलवे सेवा में चार चांद लगाया है। अब इस चांद को दुनिया भर के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
वायरल हो रहे तस्वीर में वंदे भारत का बाहरी हिस्सा टूटा नजर आ रहा है। जिसे रस्सी के माध्यम से जोड़ा गया है। यह बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है जैसा कि किसान अंनाज के बोड़े को सिलते हैं। हालांकि किसानों द्वारा की जाने वाली सिलाई कुछ हद तक नजर नहीं आती, लेकिन वंदे भारत की सिलाई तो जगजाहिर हो रही है।
Vande Bharat jugaad pic.twitter.com/KyKS812YET — Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 19, 2024
यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी की तरह ममता बनर्जी को मारो गोली, वायरल पोस्ट पर फंसा यूजर
लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए इसे गुजरात मॉडल बताया है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “विश्वगुरु हम ऐसे बनेंगे”। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे पैसा बचाने का उपाय भी बताया है। वहीं कुछ लोगों ने इसे स्टेशन की लापरवाही कही है। अब यह किसकी गलती है और किसके सम्मान की बात है उसका फैसला आप खुद कर सकते हैं।
