फिर चर्चे में JCB मशीन, ATM चुराने का आया नया टेक्निक
JCB अक्सर कई वजहों से चर्चे में बना रहता है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर JCB को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें जेसीबी एक एटीएम को लूटता नजर आ रहा है। इस वीडियो में किसी वयक्ति की तस्वीर नजर नहीं आ रही है।
- Written By: शानू शर्मा
JCB ने एटीएम में मारी सेंध
नवभारत डेस्क: देश में जनता की सुविधा के लिए जगह-जगह पर ATM लगाया गया है। ये एटीएम दिन-रात सातों दिन आपकी सेवा में हाजिर रहता है। कभी भी आप यहां से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सज्जन ने एटीम से पैसे नहीं निकाले बल्कि ATM को ही निकाल लिया।
सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसी भी व्यक्ति का चेहरान नजर नहीं आ रहा है। लेकिन यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक JCB मशीन एक एटीएम के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर आती है और मशीन को उठा कर अपने साथ ले जाती है।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लगभग दो लाख लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि शानदार चोर ने बिना चेहरा दिखाए ATM चूरा लिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं सोच रहा हूं कि घर में एक जेसीबी रख लिया जाएग। काफी काम की चीज है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि मालिक ने जेसीबी चलाने वाले को सैलरी नही दी होगी, तब गुस्साए चालक ने एटीएम उखाड़ लिया होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
JCB से ‘खुदाई’ कर ATM से पैसा निकालने की क्या ये पहली और अद्वितीय वारदात है! 🤓 pic.twitter.com/Nvlzg7UbEc — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 16, 2024
यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि के थाने में बैठे बजरंगबली, फोटो हुआ वायरल
एक बार फिर चर्चे में JCB
इस वीडियो को हजारों बार लाइक किया जा चूका है। वहीं कई कमेंट भी आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर जेसीबी अक्सर छाया रहता है। कभी बाबा के कारण तो कभी अपने कारनामे के कारण भी चर्चे में रहता है। अब जेसीबी एक नए वजह से चर्चे में है।
