इंदौर में सड़क हादसे के बाद सेना के मेजर की पिटाई, महिला ने चप्पल से पीटा; वीडियो वायरल
Indore Army Major Assault : इंदौर के महू क्षेत्र में एक सेना मेजर की कार से कई वाहनों को टक्कर लगने के बाद गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Army Major Assault Viral Video Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेना के एक मेजर की कार अनियंत्रित होकर 4 से 5 वाहनों से टकरा गई।
इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
भंवरकुआ चौराहे पर नीट प्रदर्शन को लेकर पुलिस की चेतावनी, बिना अनुमति चल रहे धरने को बताया अवैध
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
सड़क हादसे के बाद आर्मी के मेजर की पीटा
हादसे से गुस्साई घायल बच्चे की मां ने बीच सड़क पर मेजर की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी मेजर के साथ हाथापाई की।
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के कारण महू-इंदौर रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा और यातायात बाधित रहा।
ये खबर भी पढ़ें : सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको पर ईरान का ड्रोन अटैक, खतरनाक VIDEO आया सामने
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस स्टेशन इंदौर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे कानून हाथ में लेने की घटना बता रहे हैं, तो कुछ हादसे में घायल हुए लोगों के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।
