फ्लाइट में शख्स को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्लेन में एक यात्री को पैनिक अटैक आता है और दूसरा यात्री परेशान होकर उसे थप्पड़ जड़ देता है। जिससे प्लाइट में बैठे बाकी यात्री भी उस पर भड़क जाते हैं।
फ्लाइट में शख्स को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ VIDEO
इंडिगो फ्लाइट में शख्स को आया पैनिक अटैक (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Panic Attack On Plane: आजकल जहां हवाई यात्रा को आराम और सुविधा से जोड़कर देखा जाता है, वहीं इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट (6E 138) में कुछ ऐसा हुआ कि यात्रियों की शांति हवा में ही उड़ गई। इस फ्लाइट में एक यात्री को पैनिक अटैक आ गया और इसी दौरान एक दूसरे यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

घटना के अनुसार, जैसे ही विमान ने टेकऑफ से पहले बोर्डिंग पूरी की, एक यात्री को पैनिक अटैक आया। क्रू मेंबर्स ने तुरंत उस यात्री की मदद शुरू की, लेकिन बगल में बैठा एक और यात्री इस स्थिति से इतना परेशान हो गया कि उसने अपना आपा खो दिया और पीड़ित को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया।

फ्लाइट में मचे हंगामे का वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम को फ्लाइट में ही मौजूद एक अन्य यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि क्रू मेंबर तुरंत उस स्थिति को संभालने आते हैं और कहते हैं, "सर, ऐसा मत कीजिए।" वहीं, वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी हस्तक्षेप करते हुए थप्पड़ मारने वाले से सवाल करता है, "आपने उसे क्यों मारा?" उस पर आरोपी यात्री का जवाब था, "हम सबको इससे परेशानी हो रही है।"

ऐसे में इस वीडियो को देखकर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं कि लेकिन क्या किसी की मानसिक स्थिति को लेकर ऐसी हिंसात्मक प्रतिक्रिया जायज है? हालांकि, फ्लाइट में मौजूद कई यात्रियों ने इस व्यवहार की निंदा की और पैनिक अटैक झेल रहे व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आए।

इंडिगो का आधिकारिक बयान 

बाद में एयरलाइन ने बताया कि जिसे थप्पड़ मारा गया था, वह यात्री मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे मेडिकल सहायता प्रदान की गई। इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसा व्यवहार हमारी उड़ानों में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” एयरलाइन ने यह भी पुष्टि की कि आरोपी यात्री को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

एयरलाइन ने आगे कहा कि पैनिक अटैक के बाद शख्स को सिक्योरिटी एजेंसियों के हवाले कर दिया गया और सभी नियामक संस्थाओं को जानकारी दे दी है और पायलट ने भी बिना देर किए उस यात्री को प्लाइट से उतरने का आदेश दे दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com