इंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
Air Hostess Surprise Husband : इंडिगो एयरलाइन की एयर होस्टेस ने फ्लाइट में अपने पति को सरप्राइज दिया। इस प्यारे वीडियो को 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Husband Surprise Flight Reel : इंडिगो एयरलाइन की एक एयर होस्टेस का अपने पति को फ्लाइट में दिया गया सरप्राइज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो में एयर होस्टेस ऐश्वर्या तमता अपने पति अशुमान तमता को बिना बताए फ्लाइट में मिलने का प्लान बनाती हैं।
वह चाहती थीं कि उनके पति को अचानक देखकर सरप्राइज मिले, लेकिन जैसे ही अशुमान फ्लाइट में एंट्री करते हैं, वह तुरंत अपनी पत्नी को पहचान लेते हैं। दोनों की आंखें मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और यही पल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
एयर होस्टेस ने फ्लाइट में पति को दिया सरप्राइज
वीडियो में देखा जा सकता है कि अशुमान अपनी पत्नी का हाथ पकड़ लेते हैं, जिससे ऐश्वर्या को लगता है कि उनका सरप्राइज पहले ही खुल गया। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि उनके पति इस सरप्राइज से बेहद खुश और हैरान थे। वीडियो में ऐश्वर्या ने सबटाइटल के जरिए अपनी भावनाएं भी लिखीं।
उन्होंने कहा कि जब कोई खास इंसान आपकी फ्लाइट में सफर कर रहा हो, तो वह एहसास अलग ही होता है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं क्योंकि उनके पति हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन में महिलाओं से बदसलूकी, विरोध करने पर युवक ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
लोगों ने इसे प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो बताया
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर My Husband कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थी और महज 24 घंटे में इसे 2 करोड़ 52 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 11 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी आए हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। दूसरे ने कहा कि यह बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला पल है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
