यूरोप में रहकर बदली भारतीय महिला की सोच, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
Indian Woman Europe Experience : यूरोप में बिताए कुछ महीनों ने एक भारतीय महिला की सोच और आदतों को बदल दिया। उनका अनुभव साझा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
India Europe Cultural Differences : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला ने यूरोप में बिताए अपने अनुभव साझा किए हैं। महिला ने बताया कि कुछ महीनों के प्रवास ने उनकी रोजमर्रा की आदतों और सोच को पूरी तरह बदल दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह बताती हैं कि वहां रहकर उन्होंने अजनबियों का अभिवादन करना, समय की पाबंदी रखना और खुद के लिए जीना सीखा। उनके इस अनुभव से हजारों लोग खुद को जोड़ रहे हैं और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
यूरोप में बसी भारतीय महिला ने साझा किया अनुभव
वीडियो पोस्ट करने वाली विशा खंडेलवाल ने बताया कि यूरोपीय घरों में रहने के दौरान उन्होंने छोटी-छोटी सामाजिक आदतों की अहमियत समझी। उन्होंने कहा कि अब वह टैक्सी ड्राइवर, वेटर और यहां तक कि राह चलते लोगों को भी नमस्कार करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LIVE मैच में SRH फैन ने CSK पर किया काला जादू! स्टेडियम में तंत्र-मंत्र करता दिखा शख्स, देखें VIDEO
मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक
हाईवे पर खतरनाक स्टंट बना मौत का कारण, तीन युवकों की मौके पर मौत
रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी को लेने पहुंचे पिता, वायरल वीडियो ने छुआ लोगों का दिल
हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत में यह व्यवहार हर जगह एक जैसा काम नहीं करता, लेकिन इससे उनके लोगों से जुड़ने का तरीका जरूर बदला है। उनका मानना है कि छोटी-छोटी बातचीत भी नए नजरिए दे सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक
बदलती दुनिया की जीवनशैली पर छिड़ी चर्चा
विशा ने समय की पाबंदी को सबसे बड़ी सीख बताया। उन्होंने एक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि एक स्विस व्यक्ति हमेशा तय समय से पहले ही पहुंच जाता था, जिससे उन्हें भी समय की अहमियत समझ में आई। इसके अलावा उन्होंने आत्मनिर्भरता और खुद के लिए जीने पर भी जोर दिया।
उन्होंने बताया कि यूरोप में कई महिलाएं अकेले यात्रा करती हैं, अपने फैसले खुद लेती हैं और समाज के दबाव से मुक्त रहती हैं। वहीं, भारत में सामाजिक अपेक्षाओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह ‘ना’ कहना और अपनी सीमाएं तय करना सीख गई हैं। इस वायरल वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन यह चर्चा जरूर शुरू हो गई है कि बदलती दुनिया में जीवनशैली और सोच में बदलाव कितना जरूरी है।
