Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में भिंडी बनी लग्जरी स्नैक! 85 ग्राम पैकेट की कीमत जान भारतीयों के उड़ गए होश

Bhindi Snack Viral Video : अमेरिका के एक सुपरमार्केट में भिंडी से बने स्नैक की कीमत देखकर एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर हैरान रह गया। 85 ग्राम के पैकेट की कीमत करीब 600 रुपये थी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 07, 2026 | 10:24 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Okra Chips Price Usa : भारत में भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है। इसकी कीमत आमतौर पर इतनी होती है कि लोग बिना ज्यादा सोचे इसे खरीद लेते हैं। लेकिन अमेरिका के एक सुपरमार्केट में यही भिंडी एक प्रीमियम स्नैक के रूप में बिकती नजर आई, जिसकी कीमत देखकर एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर के होश उड़ गए।

कंटेंट क्रिएटर आशीष आहूजा जब अमेरिका में ग्रोसरी स्टोर में खरीदारी कर रहे थे, तभी उनकी नजर भिंडी से बने क्रिस्पी स्नैक के पैकेट पर पड़ी। शुरुआत में उन्हें यह सामान्य प्रोडक्ट लगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने उसकी कीमत देखी, वह हैरान रह गए।

अमेरिका में 1 किलो भिंडी स्नैक की कीमत 7,000 रुपये

वीडियो में आशीष बताते हैं कि सिर्फ 85 ग्राम के इस फ्राइड ओकरा (भिंडी) स्नैक की कीमत 6.50 डॉलर यानी करीब 600 रुपये थी। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में हिसाब लगाना शुरू किया कि अगर यही स्नैक एक किलो खरीदना पड़े तो उसकी कीमत कितनी होगी।

उनकी गणना के अनुसार एक किलो स्नैक की कीमत 7,000 रुपये से भी ज्यादा बैठती है। उन्होंने वीडियो में कहा कि भारत में जिस भिंडी को लोग रोजमर्रा की सब्जी मानते हैं, वही अमेरिका में आकर्षक पैकेजिंग और हेल्दी स्नैक के टैग के साथ लग्जरी प्रोडक्ट बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें : पिता और नन्ही बेटी का ‘दिल डूबा’ गाने पर बनाया वीडियो हुआ वायरल, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा प्यारा वीडियो

भारतीय खाद्य पदार्थ विदेशों में प्रीमियम स्नैक बनकर बिक रहे

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने कहा कि विदेशों में भारतीय खाद्य पदार्थों को अक्सर नए रूप में पेश कर महंगे दामों पर बेचा जाता है।

वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि जिस भिंडी को बचपन में खाने से लोग कतराते थे, वही अब विदेशों में प्रीमियम स्नैक बनकर बिक रही है। वायरल वीडियो ने भारतीयों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि पैकेजिंग और मार्केटिंग किसी साधारण चीज को भी कितना खास बना सकती है।

Indian man shocked by expensive bhindi okra snack price in us supermarket viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 10:24 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.