Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कनाडा में भारतीय युवक के साथ नस्लभेद, मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए आपत्तिजनक कमेंट

Indian Man Faced Racism in Canada : कनाडा में एक भारतीय मूल के युवक के साथ कथित नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया। मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग महिला द्वारा भारतीय युवक पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 06, 2026 | 10:27 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Canada Racism Video : कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के छोटे से शहर केंटविले में एक भारतीय मूल के युवक के साथ कथित नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है। युवक ने दावा किया है कि वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी रास्ते में एक बुजुर्ग महिला ने उस पर नस्लीय टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। स्थिति बिगड़ती देख युवक ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली।

इसके बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के साथ युवक ने लिखा कि इस घटना ने उसका पूरा दिन खराब कर दिया, हालांकि उसने यह भी कहा कि एक व्यक्ति की हरकत के आधार पर पूरे शहर या वहां के लोगों को गलत नहीं ठहराया जा सकता।

कनाडा में भारत युवक के साथ नस्लभेद की घटना

युवक ने अपनी पोस्ट में लोगों से ऐसे मामलों में चुप न रहने की अपील भी की। उसका कहना था कि नस्लवाद के लिए किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उसने उम्मीद जताई कि यह वीडियो स्थानीय लोगों तक पहुंचेगा ताकि संबंधित महिला को अपनी हरकत पर शर्मिंदगी महसूस हो।

युवक ने यह भी स्पष्ट किया कि केंटविले के अधिकांश लोग उसके प्रति सम्मानजनक व्यवहार करते हैं और यह घटना अपवाद के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने उसके समर्थन में प्रतिक्रिया दी और नस्लीय भेदभाव की कड़ी आलोचना की।

ये खबर भी पढ़ें : लड़की को लिफ्ट देना पड़ा भारी, युवक ने लगाया मोबाइल चोरी का आरोप; वीडियो पर छिड़ी बहस

लोगों ने विदेशों में बढ़ती नस्लीय घटनाओं पर चिंता जताई

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को सामने लाना जरूरी है। वहीं कुछ लोगों ने कनाडा जैसे बहुसांस्कृतिक देशों में बढ़ती नस्लीय घटनाओं पर चिंता जताई।

पिछले कुछ वर्षों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों से भारतीय मूल के लोगों और छात्रों के साथ भेदभाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक दबाव, आवास संकट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों के कारण कुछ लोग प्रवासियों के प्रति नकारात्मक सोच विकसित कर लेते हैं। हालांकि अधिकांश स्थानीय नागरिक आज भी विविधता और प्रवासियों का समर्थन करते हैं।

Indian man faces racist comments during morning walk in canada kentville nova scotia video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 10:27 PM

Topics:  

  • India vs Canada
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.