अमेरिका में 1 महीने रहकर भारतीय बोले- घूमने और रहने के लिए बढ़िया, बस खाने में थोड़ी दिक्कत

America Review : अमेरिका में एक महीने बिताने के बाद भारतीय पिता ने अपने अनुभव साझा किए। उन्हें अमेरिका की साफ-सफाई, सड़कें, घूमने की जगहें और लोगों का व्यवहार पसंद आया।
An Indian father praised America’s cleanliness, roads and people after a month-long stay.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian In America : अमेरिका घूमने और वहां रहने का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। इसी बीच एक भारतीय पिता का अमेरिका में करीब एक महीने बिताने के बाद का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनकी बेटी नेहा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका में बिताए समय के बारे में खुलकर अपनी राय बताई।

पिता ने बताया कि उन्होंने सिएटल, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी समेत कई जगहों की यात्रा की। इस दौरान उन्हें अमेरिका की साफ-सफाई, सड़कें और घूमने की सुविधाएं काफी पसंद आईं। उन्होंने माउंट रेनियर की यात्रा का भी जिक्र किया और बताया कि वे वहां करीब 8,000 फीट की ऊंचाई तक गए। बच्चों के साथ समय बिताने और नई जगहें देखने को लेकर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है।

अमेरिका में 1 महीने बाद भारतीय ने बताया अनुभव

हालांकि, अमेरिका में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी खाने-पीने को लेकर हुई। बेटी ने जब उनसे पूछा कि अमेरिका में क्या पसंद और क्या नापसंद आया, तो उन्होंने कहा कि भारतीयों को खाने-पीने में थोड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की सड़कों और वहां के लोगों की जमकर तारीफ की।

उनका कहना था कि अमेरिका में बाकी सब अच्छा है। उनके इस सीधे और सहज जवाब ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। वीडियो में पिता की खुशी और बच्चों के प्रति उनका गर्व भी साफ दिखाई देता है। बेटी ने वीडियो को अपने पिता के साथ पहला 'कोलैबोरेशन' बताते हुए शेयर किया है।

सफाई, सड़कें और लोग पसंद आए

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने पिता-बेटी की बॉन्डिंग की भी खूब तारीफ की। कई लोगों ने पिता की सादगी और उनके चेहरे पर दिखाई दे रही खुशी को पसंद किया। कुछ यूजर्स ने कहा कि भारतीय स्वाद के हिसाब से विदेशों में खाना एक चुनौती हो सकता है, लेकिन साफ-सफाई, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं लोगों को प्रभावित करती हैं।

एक यूजर ने लिखा कि पिता को देखकर साफ पता चलता है कि वह कितने खुश और गौरवान्वित हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने वीडियो को बिना किसी स्क्रिप्ट के सच्ची भावनाओं वाला बताया। पिता का यह अनुभव दिखाता है कि विदेश यात्रा के दौरान नई संस्कृति और खान-पान को अपनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन परिवार के साथ नई जगहों को देखना और अनुभव करना यादगार भी बन सकता है।

An Indian father praised America’s cleanliness, roads and people after a month-long stay.
कानपुर में कूड़े के ढेर से चॉकलेट लूटने उमड़ी भीड़, 2024 में एक्सपायर हो चुका था सामान; वीडियो वायरल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com