ग्लेशियर पर सख्त रोटी खाकर भी मुस्कुराए फौजी, ‘बंड्या’ स्टाइल में बनाया मजेदार वीडियो वायरल
Indian Army Viral Video : ग्लेशियर पर तैनात भारतीय जवानों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे सख्त रोटी खाते हुए भी मजाक और हंसी के पल जीते नजर आ रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Soldiers Glacier Roti Video : देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान किन मुश्किल परिस्थितियों में अपना फर्ज निभाते हैं, इसकी झलक एक वायरल वीडियो में देखने को मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर किए गए इस वीडियो में बर्फीली जगह पर तैनात इंडियन आर्मी के जवान एक साथ बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं।
जहां आम लोग घर में गर्म और नरम रोटी की उम्मीद करते हैं, वहीं ये जवान सर्दी में जम चुकी सख्त रोटियां खाकर भी मुस्कुरा रहे हैं और अपने पल को खास बना रहे हैं।
ग्लेशियर में रोटी का हाल.. हमें आप पर गर्व है “जय हिन्द
जय जवान जय किसान 🇮🇳🌾 pic.twitter.com/nOAJnstiVS — Vatsala Singh (@_vatsalasingh) April 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में रिश्वत मांगते एएसआई का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल किया निलंबित
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
लंदन के मुकाबले भारत ज्यादा सुरक्षित, विदेशी महिला ने इंडिया ट्रिप के बाद शेयर किया अनुभव
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
इंडियन आर्मी के जवानों ने दिखाया वर्फिली जगह का जीवन
वीडियो में दिखता है कि ग्लेशियर की कड़ाके की ठंड के कारण रोटियां काफी सख्त हो चुकी हैं। ऐसे में एक जवान मजाकिया अंदाज में चुपचुप के फिल्म के किरदार ‘बंड्या’ की नकल करता है और रोटी काटने के लिए अपने साथी से आरी मांगता है।
इस पर दूसरा जवान हंसते हुए जवाब देता है कि आज की रोटी तो बाकी दिनों से ज्यादा नरम बनी है। मुश्किल हालात के बीच यह हंसी-मजाक दिखाता है कि जवान हर परिस्थिति में सकारात्मकता बनाए रखते हैं। यह उनके बीच की दोस्ती और मजबूत मनोबल को भी दर्शाता है।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु घूमने आए विदेशी का ‘कन्फेशन’ वायरल, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
लोगों ने जवानो के प्रति हमेशा सम्मान और आभार व्यक्त किया
इस वीडियो को X (Twitter) पर @_vatsalasingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स ने जवानों की हिम्मत और जज्बे को सलाम किया है।
कई लोगों ने लिखा कि जहां हम छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करते हैं, वहीं ये वीर सैनिक कठिन हालात में भी खुश रहना जानते हैं। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि हमारी सुरक्षा के लिए जवान किस तरह हर मुश्किल का सामना करते हैं और हमें भारतीय सेना के प्रति हमेशा सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए।
