60 सकेंड में लड़की खा गई इतना चिकन कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें विडियो
- Written By: मृणाल पाठक
Screengrab From Posted Video
लंदन: कुछ लोग खाने के काफी शौकीन (Foody) होते हैं। उन्हें तरह-तरह के व्यंजन को टेस्ट करना काफी पसंद होता है। उनके लिए खाना एक इमोशन होता है। कुछ लोग खाना पेट भरने के अलावा अपने मन को खुश करने के लिए भी खाते हैं। कई लोगों को तो खाने से पहचान भी मिलती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फूड ब्लॉगिंग (Food Blogging) भी करना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) बनाने के बारे में भी सोचते हैं।
कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने महज़ एक मिनट में सबसे ज्यादा चिकन नगेट्स खाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ब्रिटेन के स्पीड-ईटर लिआ शुटकेवर (Leah Shutkever) को चिकन नगेट्स खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, लिआ के पास पहले से ही कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जिसमें तीन मिनट में सबसे ज्यादा चिकन नगेट्स (775।1 ग्राम) खाने का खिताब भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
लिआ बहुत से से तेज़ी से खाना खाने की आदत है। जब वह 23 साल की थीं, तब उनके भाई ने उन्हें एक रेस्तरां में भोजन करते समय चुनौती दी थी। तब से वह जल्द से जल्द खाना खत्म करने की कोशिश करती हैं। आज उनकी इसी आदत की वजह से उनके पास कई रिकार्ड्स हैं।
स्पीड-ईटर लिआ शुटकेवर के रिकॉर्ड्स:
- तीन मींस पाई खाने का रिकॉर्ड (2019 में 52।21 सेकंड)
- तीन अचार वाले अंडे खाने का रिकॉर्ड (2019 में 7।80 सेकंड)
- बिना हाथ लगाए मफिन खाने का रिकॉर्ड (2019 में 21।95 सेकंड)
- एक मिनट में सबसे तेज बिना हाथ लगाए मार्शमैलो खाने का रिकॉर्ड (2020 में 20 मार्शमॉलो)
- एक मिनट में सबसे ज्यादा टमाटर खाने का रिकॉर्ड (2020 में 8)
