नवभारत डेस्क:जीवन का सफर आसान नहीं होता। इसे पूरा करने के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे ही एक संघर्ष की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक जोमैटो डिलीवरी बॉय मुंबई में अपने जीवन को कैसा गुजार रहा है वो दिखाता नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का बताता है कि कम पैसे के कारण 500 रुपये देकर वो झुग्गी में रहता है। वहां पहुंचने के लिए उसे पतली गलियों से गुजरना पड़ता है। इसके बाद फिर वो लोहे की पतली सीढ़ी से उपर चढ़ता है, फिर वो अपने कमरे तक पहुंचता है।
वायरल हो रहे वीडियो में लड़का कमरे में रह रहे किसी ‘सोनू भैया’ से परिचय करवाता है। उसके बाद वो अपनी 50 रुपये की बिरयानी खाने लगता है। मुंबई जैसे शहर में रहने के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन सपने को पूरा करने के लिए हर परिस्थिति से गुजरना पड़ता है।
जोमैटो डिलीवरी बॉय बताता है कि उसे कुछ स्वास्थ समस्याएं हैं। जिसकी वजह से उनके सारे पैसे मेडिकल पर ही खर्च हो जाते हैं। इसके बाद भी वो अपने परिवार से पैसे नहीं मांग सकतें। जिसकी वजह से उन्हें ऐसा जीवन जीना पड़ रहा है।
शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था मुंबई में संघर्ष कर रहा कलाकार। वायरल हो रहा वीडियो में भर-भर कर कमेंट भी आ रहा है। एक यूजर ने लिखा भगवान आपकी सारी परेशानियों को खत्म कर के तरक्की दे। वहीं दूसरे ने लिखा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। वहीं एक यूजर ने लिखा भाई के हौसले को सलाम है। सभी लोगों ने जोमैटो डिलीवरी बॉय की खूब तारीफ की है। साथ ही ज्लद से ज्लद सफल होने की शुभकामनाएं भी दी है।