Silver Gift Ideas: शादी से लेकर बच्चे के जन्म तक, चांदी के ये गिफ्ट रहेंगे यादगार
Silver Gift Items: शादी,बच्चे के जन्म या त्योहार पर कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी की चीजें अच्छा ऑप्शन हैं। देखें चांदी के खूबसूरत गिफ्ट आइडिया, जो इस्तेमाल के साथ यादों से भी जुड़े रहेंगे।
शादी या बच्चे के जन्म पर चांदी के कटोरी, चम्मच, गिलास और छोटी प्लेट का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह पारंपरिक होने के साथ इस्तेमाल में भी आता है। फोटो.सोशल मीडिया
बच्चे के जन्म पर चांदी की छोटी पायल या कड़ा गिफ्ट करने का चलन है। वहीं शादी या किसी खास मौके पर महिलाओं को खूबसूरत पायल दिया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
धार्मिक आस्था से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी की कामधेनु एक सुंदर विकल्प है। इसे शादी, गृह प्रवेश या त्योहार पर दिया जा सकता है। फोटो.सोशल मीडिया
पूजा-पाठ में रुचि रखने वाले लोगों को चांदी की तुलसी जी या देवी-देवताओं की छोटी मूर्तियां गिफ्ट कर सकते हैं। गणेश जी, लक्ष्मी जी, राधा-कृष्ण और शिव परिवार की मूर्तियां पूजा घर में रखा जा सकता है।फोटो.सोशल मीडिया
चांदी का दीपक पूजा और त्योहार के लिए उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। सिंगल बत्ती, पांच बत्ती या पारंपरिक डिजाइन वाला दीपक चुन सकते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
अगर कुछ अलग गिफ्ट करना चाहते हैं तो चांदी के सजावटी शोपीस, छोटी पूजा थाली, घंटी, धूपदानी या आरती सेट चुन सकते हैं। ये चीजें घर की सजावट और पूजा दोनों में काम आती हैं। फोटो.सोशल मीडिया