PM मोदी से लेकर शाहरुख खान तक, रिंकू और प्रिया सरोज की शादी में शामिल होंगे 2,000 मेहमान; शाही मेन्यू तैयार

Priya Saroj Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। समारोह में करीब 2,000 मेहमानों के लिए शाकाहारी दावत और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
Rinku Singh-Priya Saroj Wedding
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के होटल रमाडा में होगी।

  • शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 3 दिसंबर को हल्दी की रस्म से होगी।

  • शादी में करीब 150 मेहमानों के शामिल होने की योजना है।

  • रिसेप्शन में लगभग 2,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होगी। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

इस दो दिवसीय आयोजन में खास शाकाहारी दावत, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुनिंदा मेहमानों के लिए विशेष सुविधाएं रखी गई हैं। रिंकू की शादी में उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान के अलावा अभिनेता विक्रांत मैसी इसमें शामिल हो सकते हैं। माना रहा है कि रिंकू और प्रिया सरोज की शादी में करीब 2,000 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक को न्योता

शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि रिंकू और प्रिया ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के आने की संभावना भी जताई जा रही है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया गया है। प्रिया सरोज मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में विधायक हैं। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते पार्टी के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding
Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO

पिछले साल हुई थी दोनों की सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण सिंह भी समारोह में पहुंचे थे। 

हल्दी से रिसेप्शन तक होंगे खास कार्यक्रम

शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 3 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में हल्दी की रस्म के साथ होगी। यह आयोजन काफी सीमित रखा जाएगा और इसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य शामिल होंगे। विवाह वाले दिन राजस्थान की थीम पर आयोजित दोपहर के भोजन में लगभग 150 मेहमानों को बुलाने की योजना है।

इसके बाद होने वाला रिसेप्शन सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 2,000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। खाने में भारतीय और विदेशी व्यंजनों के साथ लखनऊ के पारंपरिक स्वाद को खास जगह दी जाएगी।

मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी पकवान

समारोह के सभी कार्यक्रमों में केवल शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। अवधी और मुगलई खाने की लोकप्रिय डिश को बिना मांस के तैयार किया जाएगा। इनमें वेज गलावटी कबाब, कोरमा, स्टू, मुसल्लम और बिरयानी जैसे व्यंजन शामिल होंगे।

इसके साथ मशहूर चाट, मुगलई रोटियां और दूसरे पारंपरिक पकवान भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। मेहमानों के लिए ओरिएंटल और अन्य विदेशी व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding
दूसरे टेस्ट से बाहर होते ही भावुक हुए मोहम्मद सिराज? लाइव मैच में दिखे ऐसे नजारे, कार्तिक ने उठाए बड़े सवाल

मेहमानों की सुरक्षा के लिए चार स्तर का इंतजाम

बड़ी हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए होटल में सुरक्षा के चार घेरे बनाए जाएंगे। इनमें होटल के सुरक्षाकर्मी, निजी बाउंसर, सरकारी सुरक्षा व्यवस्था और सेलिब्रिटी के व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। प्रवेश के लिए विशेष कार्ड जारी किए जाएंगे और मेहमानों की सूची से मिलान करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा होटल की कुछ मंजिलों पर खास कमरे आरक्षित किए गए हैं। इन हिस्सों में केवल अधिकृत लोगों को ही पहुंचने की इजाजत होगी।