चंबा की पहाड़ियों में बाइक सवार के सामने आया तेंदुआ, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Chamba Leopard Viral Video : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूनी में पहाड़ी सड़क पर बाइक चला रहे एक शख्स के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। राइडर ने धैर्य दिखाते हुए बाइक संभाली और लोगों को सतर्क किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Leopard Sighting on Mountain Road : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूनी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पहाड़ों पर बाइक चला रहे एक शख्स को अचानक सामने तेंदुआ दिखाई दे गया।
अचानक जंगली जानवर को देखकर कोई भी घबरा सकता है, लेकिन इस राइडर ने समझदारी दिखाई। हल्का सा संतुलन बिगड़ने के बाद भी उसने बाइक का बैलेंस नहीं खोया और सावधानी से वहां से निकल गया।
पाहड़ों पर बाइक के सामने अचानक आया तेंदुआ
बताया जा रहा है कि राइडर ने पहले तेंदुए को देखा, फिर कुछ दूरी बनाकर दोबारा बाइक रोकी और उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान उसने हॉर्न भी बजाया, जो विशेषज्ञों के मुताबिक जोखिम भरा कदम हो सकता है।
इंस्टाग्राम पर @surenderkhanna_vlogs नाम के अकाउंट से यह रील शेयर की गई है। प्रोफाइल के अनुसार सुरेंद्र खन्ना एक राइडर व्लॉगर हैं। वीडियो को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। एक अन्य क्लिप में वह कार सवार लोगों को बताते दिखते हैं कि “एकदम से यहां बैठा हुआ दिखाई दिया।”
ये खबर भी पढ़ें : मथुरा जंक्शन पर GRP सिपाही ने वेंडर को पीटा, CCTV वीडियो वायरल होते ही निलंबन
लोगों ने इसे खतरनाक बताया
वीडियो में तेंदुआ शांत नजर आता है और बार-बार गुजरने के बावजूद हमला नहीं करता। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्पीड बढ़ाने के बजाय रुकना और हॉर्न बजाना खतरनाक था।
दूसरे ने मजाक में कहा कि “फूड चेन में नीचे आ जाते।” वहीं कुछ लोगों ने राइडर की हिम्मत की तारीफ भी की। हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में दूरी बनाए रखना और बिना उकसाए वहां से निकल जाना ही सबसे सुरक्षित तरीका होता है।
