Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाईवे पर खतरनाक स्टंट बना मौत का कारण, तीन युवकों की मौके पर मौत

Bike Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक खौफनाक वीडियो में हाईवे पर स्टंट करते तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 19, 2026 | 04:51 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dangerous Bike Stunt Death : सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक से खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह रोमांचक हरकत एक दर्दनाक हादसे में बदल जाती है।

पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर लहराते हुए आगे बढ़ते हैं और एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक सीधे ट्रोले से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो जाती है।

गाड़ी तेज चलाना कोई कला नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है…एक्सीलेटर घुमाने में कोई ताकत नहीं लगती…ताकत लगती है औलाद पालने में जिसे आजकल के छपरी और कथित मां बाप नहीं समझते….वीडियो विचलित कर सकता है. तीनों भाईयों की मौत हो चुकी है. pic.twitter.com/T8K531yFgN — आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 19, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी को लेने पहुंचे पिता, वायरल वीडियो ने छुआ लोगों का दिल

चारों तरफ धुंए का गुबार…मलेशिया में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जले 200 से अधिक घर, सामने आया खौफनाक VIDEO

छत्तीसगढ़ में युवक का अनोखा विरोध, अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर जताई नाराजगी

वाराणसी के हॉरर रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल, बच्चे को डराने पर उठे सवाल

बाइक पर स्टंट करने पर हुआ खौफनाक हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों युवक आपस में भाई थे और तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रिपल राइडिंग करते हुए वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए।

जैसे ही उन्होंने आगे चल रहे भारी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क पर लापरवाही और स्टंटबाजी कितनी खतरनाक हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी को लेने पहुंचे पिता, वायरल वीडियो ने छुआ लोगों का दिल

हादसे में युवक हुए गंभीर रूप से घायल

इस हादसे का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने रिकॉर्ड किया था। लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि वे भी खुद को बचा नहीं पाए और उनकी अपाचे बाइक भी ट्रोले से जा टकराई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कहा कि तेज रफ्तार और स्टंटबाजी न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालती है। वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Highway bike stunt accident three youths dead viral video dangerous stunt india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 04:51 PM

Topics:  

  • Accident
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.