हेलमेट पहन स्कूटी पर बैठी चालाक बिल्ली ने सूखी मछली चुराने की कोशिश की, मजेदार वीडियो वायरल
Helmet Cat on Scooter : सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छोटे हेलमेट के साथ स्कूटी पर बैठी नजर आई और पास खड़ी स्कूटी से सूखी मछली चुराने की कोशिश करती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Cat Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली छोटे से हेलमेट के साथ स्कूटी की सीट पर आराम से बैठी नजर आती है।
बिल्ली का अंदाज बिल्कुल किसी इंसान जैसा लगता है, जो पूरे आत्मविश्वास के साथ स्कूटी संभाल रही हो। पास में खड़ी दूसरी स्कूटी पर सूखी मछलियां रखी हुई हैं और बिल्ली बड़ी चालाकी से उन्हें चुराने की कोशिश करती दिखाई देती है।
🚨 FUN BIT The sneaky cat… It tried to steal a dried fish, but a watcher used a warning sound to stop it. The look on the cat’s face is priceless! pic.twitter.com/Gsjgb1mmbe — RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) February 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
बिल्ली छोटे से हेलमेट के साथ स्कूटी की सीट पर आई नजर
वीडियो में बिल्ली के चेहरे के हावभाव और उसकी हरकतें लोगों को खूब हंसा रही हैं। जैसे ही वह मछली के पास पहुंचती है, कोई व्यक्ति गाड़ी की चेतावनी जैसी आवाज निकालता है। आवाज सुनते ही बिल्ली कुछ पल के लिए चौंक जाती है और तुरंत पीछे हट जाती है।
उसकी यह प्रतिक्रिया इतनी मजेदार है कि लोग कह रहे हैं मानो वह इंसानों की तरह शर्मिंदा हो गई हो। बिल्ली का हेलमेट पहनकर स्कूटी पर बैठना और फिर चोरी की कोशिश करना वीडियो को और भी खास बना देता है।
ये खबर भी पढ़ें : पुणे में स्कूल जा रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो वायरल
बिल्ली लोगों का दिल जीतने में सफल रही
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहद प्यारा और मनोरंजक बता रहे हैं, तो कुछ ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए होते हैं और इन्हें असल जिंदगी में दोहराना खतरनाक हो सकता है। वाहन पर जानवरों को बैठाना दुर्घटना का कारण बन सकता है। फिर भी, यह नटखट बिल्ली अपनी मासूमियत और चतुराई से लोगों का दिल जीतने में सफल रही है।
