ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
Indian in Australia : ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणा के युवक ने दावा किया कि उसने 10 घंटे Uber चलाकर करीब 56 हजार रुपये कमाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian Uber Earning in Australia : ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणा के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने दावा किया है कि उसने सिर्फ 10 से 11 घंटे Uber चलाकर 831.7 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कमाए।
भारतीय रुपये में यह रकम करीब 55 से 56 हजार रुपये बताई जा रही है। युवक ने लोगों से सवाल किया कि क्या भारत में कोई व्यक्ति एक महीने नौकरी करके भी इतनी कमाई कर सकता है। इसके बाद वीडियो पर जमकर बहस शुरू हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक 10 घंटे में कमा रहा 55-56 हजार रुपए
वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में बताई जा रही है, जो इंस्टाग्राम पर @omiharyana नाम से कंटेंट शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत में कुछ बड़ा नहीं हो पा रहा है, तो एक बार विदेश जाकर मेहनत करनी चाहिए।
उन्होंने लोगों को कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाकर अपनी और परिवार की जिंदगी बदलने की सलाह दी। उनका कहना है कि विदेश जाकर लोग बेहतर कमाई कर सकते हैं और जीवन स्तर सुधार सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : इंस्टाग्राम रील्स से परेशान पति ने पत्नी का कराया प्रतीकात्मक पिंडदान, वीडियो वायरल
यूजर्स ने युवक पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाए
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने कहा कि सिर्फ कमाई दिखाना सही तस्वीर नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में रहने, खाने, टैक्स और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी काफी ज्यादा होता है।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने युवक पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया, जबकि कई लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाने के तरीके और नौकरी के अवसरों के बारे में सवाल पूछे। इस वीडियो को 41 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। फिलहाल यह वीडियो विदेश कमाई बनाम खर्च की बहस का विषय बना हुआ है।
