Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग

Buffalo Alcohol Case : हरियाणा में होली के दौरान भैंस को जबरन शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 03, 2026 | 04:55 PM

वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Buffalo Drink Alcohol Viral Video : होली के जश्न के बीच हरियाणा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में कुछ युवक एक भैंस का मुंह पकड़कर उसे कथित तौर पर जबरन शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला।

कई यूजर्स ने इसे अमानवीय और शर्मनाक बताया। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमी पेडणेकर ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए PETA India को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भैंस का मुंह पकड़कर जबरन शराब पिलाते युवक

वायरल वीडियो में होली के रंगों के बीच भैंस को पकड़े कुछ युवक दिखाई देते हैं। एक व्यक्ति बोतल से सीधे उसके मुंह में तरल पदार्थ डालता नजर आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शराब में मौजूद एथेनॉल पशुओं के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

इससे उनका पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। जानवर लड़खड़ा सकते हैं, बेहोश हो सकते हैं या उनके लीवर पर गंभीर असर पड़ सकता है। पशुओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है, जिसके तहत कानूनी कार्रवाई संभव है।

ये खबर भी पढ़ें : होलिका दहन में स्टंटबाजी पड़ी भारी, बाइक समेत आग में गिरे युवक; वीडियो वायरल

लोगों ने हरियाणा पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @streetdogsofbombaya नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि त्योहार का मतलब किसी बेजुबान जानवर को कष्ट देना नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हरियाणा पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूजर्स ने कमेंट में इसे ‘घिनौना’ और ‘असंवेदनशील’ बताया। त्योहारों के दौरान जानवरों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की अपील भी की जा रही है, ताकि खुशी का जश्न किसी के दर्द की वजह न बने।

Haryana buffalo alcohol holi viral video peta india bhumi pednekar reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Haryana
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.