Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, प्रेमी संग देखकर पति ने लिया हैरान कर देने वाला बदला; चबा गया बीवी की नाक

हरदोई के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव में पत्नी के प्रेमी संग भागने से नाराज पति ने गुस्से में उसकी नाक काट दी। घायल पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 19, 2025 | 07:12 PM

प्रेमी की बाहों में पत्नी को देख पति का खून खौला, गुस्से में काट डाली पत्नी की नाक (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने प्रेमी के घर गई अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट डाली। घटना हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की है। बताया जा रहा है कि पूजा देवी का गांव के ही सुशील कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब पति रामखेलावन ने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर रंगे हाथों पकड़ लिया, तो गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज फिर लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की नाक को सुरक्षित रखते हुए डॉक्टर प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में यह सनसनीखेज मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुपके से पीछा किया, फिर गुस्से में उतरा कहर
घटना के दिन पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर जा रही थीं। उन्हें संदेह था कि पति पीछा कर रहा है, लेकिन वह रुकी नहीं। पीछे-पीछे पति रामखेलावन भी पहुंच गया और अपनी पत्नी को प्रेमी की बाहों में देख आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने दांतों से पत्नी की नाक काट डाली। मौके पर मौजूद सुशील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूजा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सम्बंधित ख़बरें

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

महिला की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में
हरियावा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। पूजा देवी ने बताया कि उसका पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने सुशील से संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव की चेतावनी: ‘मेरी भूमिका न परिवार तय करेगा, न दल… अब चक्रव्यूह तोड़ने का वक्त आ गया है’

मामला कुछ ऐसा है कि पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर रंगे हाथ पकड़ने के बाद पति ने यह कदम उठाया। पति ने गुस्से में पत्नी की नाक दांतों से काट ली। पति के इस हमले में पत्नी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। वहीं आरोपी पति को इस हमले के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताक्ष करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hardoi husband cuts wife nose lover affair in lovers arms attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 07:12 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.