जिम में शुरू हुआ अजीब चैलेंज, एक हाथ से 35 किलो डंबल पलटकर दिखाया दम, वीडियो पर छिड़ी बहस
Dumbbell Flip Challenge : सोशल मीडिया पर एक जिम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स घुटनों के बल बैठकर एक हाथ से 2.5 किलो से लेकर 35 किलो तक के डंबल्स को पलटता नजर आता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
One Hand Dumbbell Challenge : आज के समय में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। कभी डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी किसी अनोखे टैलेंट या चैलेंज की चर्चा शुरू हो जाती है।
इन दिनों एक जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी ताकत और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए एक अलग तरह का फिटनेस चैलेंज पूरा करता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं।
Challenge at the gym accepted 💪💪🔥🔥 pic.twitter.com/jBmEYpV1ph — Goal Loaded (@GoalLoaded) June 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
TTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण
ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के बीच मचा बवाल! देखें VIDEO
जिम में अजीब चैलेंज करते शख्स का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम के फ्लोर पर 2.5 किलो से लेकर 35 किलो तक के डंबल्स एक लाइन में रखे हुए हैं। एक शख्स घुटनों के बल बैठकर केवल एक हाथ की मदद से इन सभी डंबल्स को एक-एक करके पलटता जाता है।
शुरुआत में हल्के डंबल्स को पलटना आसान नजर आता है, लेकिन जैसे-जैसे वजन बढ़ता है, चुनौती कठिन होती जाती है। इसके बावजूद वह बिना रुके सभी डंबल्स को पलट देता है और आखिर में 35 किलो के भारी डंबल को भी सफलतापूर्वक साइड में घुमा देता है। इसी प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ मैच के बीच अंपायर से दो बार भिड़े तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने किया बीच-बचाव, देखें VIDEO
लोगों ने इसे बेकार और बच्चों वाला चैलेंज करार दिया
यह वीडियो एक्स पर @GoalLoaded नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, “जिम में चैलेंज मंजूर है।” वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे शानदार ताकत और ग्रिप का उदाहरण बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे बेकार और बच्चों वाला चैलेंज करार दिया।
एक यूजर ने लिखा, “मैं इतना मजबूत नहीं हूं, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है।” दूसरे ने कहा, “खुश हूं कि मेरे जिम में ऐसे चैलेंज नहीं होते।” वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ताकत दिखाने के लिए पुल-अप या दूसरे फिटनेस टेस्ट ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
