Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युवक की जान बचाने 7वीं मंजिल की ग्रील चढ़ा पुलिसकर्मी, सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक को खिड़की से पहुंचकर बचाया

Suicide Attempt Rescue : गुजरात के सूरत में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डालकर सातवीं मंजिल पर बंद फ्लैट में फंसे युवक की जान बचा ली। बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 12, 2026 | 11:02 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Suicide Attempt Rescue : गुजरात के सूरत से पुलिस की बहादुरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान जोखिम में डालकर सातवीं मंजिल पर स्थित एक बंद फ्लैट में पहुंचकर एक युवक की जान बचाई।

बताया गया कि 8 जून को पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला ने सूचना दी थी कि उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही लसकाना पुलिस स्टेशन की डायल-112 टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

Surat Police! PCR team heroically rescued a mentally stressed youth attempting su!cide in Laskana, giving him a new lease of life. Salute to their dedication and humanity! 🙏
pic.twitter.com/kAKdAlr9Og
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एरिया में घुसा बंदर, अधिकारियों के छूटे पसीने; वीडियो बना चर्चा का विषय

चांदनी चौक का रिक्शावाला बना इंटरनेट स्टार, विदेशी पर्यटकों से स्पेनिश में बात कर जीत रहा दिल

5 फीट लंबे सांप को हाथों में उठाकर ले गई महिला, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश

चलती ट्रेन में चढ़ने लगा युवक, एक गलती से मौत के मुंह में पहुंचा! वायरल वीडियो देख कांप उठे लोग

शख्स की जान बचाने 7वीं मंजिल पर चढ़ गया पुलिसकर्मी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि फ्लैट अंदर से बंद था और मुख्य दरवाजे से प्रवेश करना संभव नहीं था। समय की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कांस्टेबल शैलेश चुडासमा और ड्राइवर कृपालसिंह गोहिल ने पड़ोसी फ्लैट के जरिए अंदर पहुंचने की योजना बनाई।

इसके बाद शैलेश चुडासमा सातवीं मंजिल की बाहरी ग्रिल पर चढ़कर खिड़की के रास्ते फ्लैट में दाखिल हुए। अंदर पहुंचने पर उन्होंने युवक को काबू में किया और उसके पास मौजूद बचा हुआ जहरीला पदार्थ हटा दिया। हालांकि युवक कुछ मात्रा में जहर खा चुका था और उसकी हालत बिगड़ रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एरिया में घुसा बंदर, अधिकारियों के छूटे पसीने; वीडियो बना चर्चा का विषय

पुलिसकर्मियों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना

पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए युवक को नीचे उतारा और एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय खुद अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में एम्बुलेंस मिलने पर युवक को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। पुलिस के अनुसार युवक हीरा उद्योग में काम करता है और समय रहते मिली मदद के कारण उसकी जान बच गई।

इस साहसिक रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिसकर्मियों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना कर रहे हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने भी पुलिस टीम की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Gujarat surat police constable climbs seventh floor grill saves man attempting suicide viral rescue video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 11:02 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.