चाय का स्टॉल हटाए जाने पर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- Written By: दामिनी सिंह
Screen Grabbed From Video
बिहार : बिहार के पटना में चाय का स्टॉल (Tea Stall) लगाकर सुर्खियों में आने वाली ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) चायवाली के नाम से मशहूर है। लेकिन हाल ही में प्रियंका गुप्ता के चाय के ठेले को नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा जब्त कर लिया गया था। जिसके बाद से ही प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं। अपने टी स्टाल को नगर निगम द्वारा जब्त करने पर अपना दर्द बयां कर रही हैं। प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनकी दुकान पर कमिश्नर भी चाय पीने आते हैं और उन्होंने कहा था की स्टॉल कोई नहीं हटाएगा। इसके बावजूद बिना किसी नोटिस के उनका स्टॉल हटा दिया गया। पटना वूमंस कॉलेज की छात्रा प्रियंका का कहना है कि चाय का स्टॉल ही उनका सबकुछ है। उनकी रोजी-रोटी ओर उनका रोजगार है। उन्होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह दुकान खोल सकें। वह चाय के स्टॉल से धीरे-धीरे पैसे इकट्ठा कर रही थी ताकि वो स्टॉल को दुकान में ट्रांसफर कर सके।
चाय का स्टॉल हटाए जाने पर प्रियंका का छलका दर्द#graduatechaiwali #Bihar #Viral pic.twitter.com/2DTKtqdDny — Damini Singh (@Damini_14) August 19, 2022
लालू प्रसाद यादव से लगाई गुहार
सम्बंधित ख़बरें
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
जिन बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं, उनके गजब के होते कारनामे! बच्चे की शरारत देख लोगों को याद आया अपना बचपन
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
प्रियंका गुप्ता मदद की गुहार लेकर लालू प्रसाद यादव के पास पहुंची और उन्हें इस बारे में सारी जानकारी दी। जिसके बाद गुरुवार को करीब 9 बजे प्रियंका गुप्ता को उनका स्टॉल उन्हें लौटा दिया गया। गौरतलब कि प्रियंका गुप्ता ने अपनी चाय की दुकान से काफी पॉपुलरिटी हासिल की है। हाल ही में उसकी दुकान पर साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी उनके स्टॉल पर खड़े होकर चाय की चुस्की ले चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी।
