गोरखपुर में सियासी संग्राम! सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़; कुर्सी विवाद ने मचाया बवाल, Video वायरल

Gorakhpur Press Club: बीते दिन गोरखपुर प्रेस क्लब में उस समय हंगामा मच गया जब पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया गया। इस घटना पर सपा ने बड़ा एक्शन लिया है।
SP Gorakhpur Case
गोरखपुर प्रेस क्लब में सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवादसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Political battle In Gorakhpur Press Club: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और सियासी पारा सांतवे आसमान पर है। टिकट की दावेदारी को लेकर पार्टियों में ही आपसी खिचातानी की घटना सामने आ रही है। बीते दिन गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैठने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कहासुनी, धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसी दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारा गया। वायरल वीडियो में गोरखपुर ग्रामीण सीट से सपा से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह के द्वारा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। मामला तूल पकड़ा और फिर देर रात तक सपा ने अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

इसी दौरान गोरखपुर ग्रामीण से सपा से दावेदारी कर रहे सपा नेता अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारे जाने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

दोनों पक्षों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

इस घटना के बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अंशुमान सिंह ने विवाद को लेकर अपना अलग पक्ष रखा और आरोप लगाया कि पूरे मामले को उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

SP Gorakhpur Case
बृज भूषण सिंह बोले अखिलेश बिना सब सूना, अखिलेश यादव ने कहा- आना चाहेंगे तो सपा में ले लेंगे

विधानसभा टिकट को लेकर भी चर्चा

यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार नगीना साहनी और अंशुमान सिंह दोनों ही गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी के बैनर तले चुनाव के लिए दावेदारी ठोके हुए हैं। ऐसे में प्रेस क्लब में हुआ यह विवाद पार्टी के भीतर चल रही स्थानीय राजनीतिक खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

SP Gorakhpur Case
सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

सपा ने पार्टी से किया निष्कासित

सपा के गोरखपुर जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने इस घटना को अनुशासनहीनता बताया और पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद पार्टी द्वारा अंशुमान सिंह को निष्कासित किए जाने की जानकारी सामने आई।

संजय निषाद ने उठाई मांग

इस घटना पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नगीना साहनी के साथ हुई मारपीट पर पार्टी नेतृत्व को कदम उठाना चाहिए। संजय निषाद ने आगे कहा अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो पूरा निषाद समाज न्याय के लिए मांग उठाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com