Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गूगल के बेंगलुरु ऑफिस में बेटे ने कराया पिता को टूर, भावुक वीडियो वायरल

Son Gave His father Google Office Tour : बेंगलुरु स्थित गूगल ऑफिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पिता को कैंपस का टूर कराया। पिता-पुत्र के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 01, 2026 | 06:55 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Father Son Emotional Viral Video : बेंगलुरु स्थित गूगल के ऑफिस में एक भावुक और गर्व भरा पल देखने को मिला, जब एक बेटे ने अपने पिता को अपने कार्यस्थल का दौरा कराया। विनीत शर्मा बुद्धरपु, जो कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, ने इंस्टाग्राम पर यह खास वीडियो शेयर किया।

वीडियो में उनके पिता आधुनिक कैंपस को देखकर हैरान और खुश नजर आते हैं। बताया गया कि यह उनके पिता की पहली कॉर्पोरेट ऑफिस यात्रा थी और दोनों एक छोटे से गांव से आते हैं, जिससे यह पल और भी खास बन गया।

बेटे ने कराया पिता को गूगल ऑफिस का टूर

इंस्टाग्राम पर @codetocombat हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में बेटे ने पिता को कैफेटेरिया, हरे-भरे बगीचे और आर्केड जोन सहित कई जगहों का टूर कराया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हर गूगल कर्मचारी का सपना होता है कि वह अपने माता-पिता को अपने ऑफिस दिखाए।

उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें यहां काम करते देखकर बेहद खुश और गौरवान्वित थे। दोनों ने साथ में कॉफी पी, खाना खाया और गेम भी खेले। बेटे ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को इतना खुश पहले कभी नहीं देखा।

ये खबर भी पढ़ें : पंजाब के परिवार ने घर के बाहर लगाया मुफ्त ठंडे पानी का नल, वीडियो देख लोग बोले- ‘छोटी पहल, बड़ा दिल’

लोगों ने कमेंट कर जमकर तारीफ की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने बेटे की मेहनत और पिता के प्रति सम्मान की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “आपने हर माता-पिता को गर्व महसूस कराया है।” वहीं दूसरे ने कहा, “यह मेरा भी सपना है कि मैं अपने पिता को ऐसी खुशी दूं।”

यह वीडियो न सिर्फ एक परिवार की खुशी दिखाता है, बल्कि उन सभी युवाओं के सपनों और संघर्ष की कहानी भी बयां करता है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बनाते हैं।

Google bengaluru office son gives father campus tour viral video instagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.