कोचिंग जा रही लड़की से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
Mobile Snatching Video : कोचिंग जा रही एक लड़की से सुनसान गली में मोबाइल छीनने की वारदात CCTV में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Women Safety Issue : सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की से दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की घटना कैद हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की कोचिंग के लिए घर से निकली थी और एक सुनसान गली से गुजर रही थी। तभी सामने से स्कूटी पर सवार एक युवक आता है।
पहले वह धीरे-धीरे लड़की के पास पहुंचता है और फिर अचानक स्कूटी रोककर उसके हाथ में पकड़े मोबाइल को छीनने की कोशिश करता है। अचानक हुए इस हमले से लड़की घबरा जाती है और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगती है।
दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की घटना
वीडियो में साफ दिखता है कि लुटेरा मोबाइल छीनने के लिए लड़की से खींचातानी करता है। लड़की पूरी ताकत से विरोध करती है, लेकिन गली में आसपास कोई मौजूद नहीं होता। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सड़क पर गिर जाती है।
गिरते ही उसका मोबाइल हाथ से छूट जाता है। आरोपी इसी मौके का फायदा उठाता है, मोबाइल उठाता है और तेजी से स्कूटी लेकर वहां से फरार हो जाता है। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है, लेकिन इसका असर काफी डराने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें : पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कुछ लोगों का कहना है कि अगर वहां CCTV कैमरा न होता तो शायद यह मामला सामने ही नहीं आता। यह वीडियो i_love_ahmedabad2026 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
