Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जर्मन महिला ने पहली बार खाया गोलगप्पा, महिला के मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

German Woman Tries Golgappa : जर्मनी की एक महिला ने पहली बार भारतीय स्ट्रीट फूड गोलगप्पा चखा। नाम बोलते समय उसने इसे मजाकिया अंदाज में 'टोलगप्पा' कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:33 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Foreigner Tries Indian Food : भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। खासकर गोलगप्पा (पानीपुरी) विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा डिश बनता जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जर्मन महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार गोलगप्पा खाती नजर आती है। इस दौरान सबसे मजेदार पल तब आया, जब वह ‘गोलगप्पा’ का नाम सही से नहीं बोल पाई और उसे ‘टोलगप्पा’ कह दिया। महिला का मासूम अंदाज और खुशी से भरा रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जर्मन महिला ने पहली बार खाया गोलगप्पा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @carinaxaman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला गोलगप्पे के ठेले पर खड़ी दिखाई देती है और इस मशहूर भारतीय स्ट्रीट फूड को चखने की तैयारी करती है। नाम बोलने की कोशिश में वह गलती से ‘गोलगप्पा’ की जगह ‘टोलगप्पा’ कह देती है।

इसके बाद वह एक गोलगप्पा उठाती है, जबकि उसका साथी उसे सलाह देता है कि इसे एक ही बार में खाना होता है। पहला गोलगप्पा खाते ही उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है और वह मुस्कुराते हुए कहती है, “भारतीय खाना वाकई बहुत अच्छा है।” वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “उसने इसे ‘गोलगप्पा’ कहा। पहली बार गोलगप्पा खा रही हूं।”

ये खबर भी पढ़ें : चीनी सैनिक ने गाया शाहरुख खान की फिल्म का गाना, भारतीय जवान मुस्कुराकर सुनता रहा; बॉर्डर का Video वायरल

मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जर्मन महिला की सादगी और उत्साह की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि उसका ‘टोलगप्पा’ कहना बेहद प्यारा लगा। वहीं, कई यूजर्स ने भारतीय स्ट्रीट फूड की दुनिया में उसका स्वागत किया और कहा कि अब उसे समोसा, कचौरी और चाट जैसी दूसरी डिशेज भी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

कुछ लोगों ने लिखा कि भारतीय खाने का असली स्वाद ही लोगों को अपना बना लेता है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि स्वाद और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती और भारतीय खान-पान दुनिया भर के लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

German woman tries golgappa for first time calls it tolgappa viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.